CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

कोलंबो में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका? 15 साल पुराना रिकॉर्ड खोल रहा जीत का राज

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में शुरू होगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India's record at Colombo SSC
Team India's record at Colombo SSC

Team India's record at Colombo SSC: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। दोनों ही टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का गॉल में खेले गए पहले मैच में शुभमन गिल की सेना ने गदर मचाते हुए मेजबान टीम को 165 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

कोलंबो में आ रही है टीम इंडिया के जीत की महक

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 अगस्त को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के पास ना सिर्फ मैच जीतने का बल्कि सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने का बड़ा मौका रहेगा, क्योंकि इतिहास इसी तरफ ईशारा कर रहा है और भारतीय टीम को जीत की खूशबू दे रहा है।

यह भी पढ़े- 66 रन… और 66 का गजब संयोग! जो रूट ने लीड्स में रच दिया इतिहास, ऐसा अनोखा कनेक्शन ना कभी देखा होगा, ना सुना होगा

कोलंबो के SSC में 15 साल से नहीं हारी है भारतीय टीम कोई टेस्ट

जी हां... टीम इंडिया ने श्रीलंका के सबसे प्रमुख स्टेडियम में से एक कोलंबो के SSC में पिछले 15 साल में कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया ने यहां पर 2010 से अब तक केवल 3 ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इनमें से कोई मैच नहीं गंवाया है। 2010 से अब तक के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम ने 3 में से 2 टेस्ट मैच जीते हैं और 1 मैच ड्रॉ रहा है। 2010 में यहां दोनों ही टीमों के बीच मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद 2015 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 117 रन से मात दी तो वहीं 2017 में पारी और 53 रन से जीत हासिल की थी।

SSC में भारत को मिली है 3 जीत

टीम इंडिया के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वहां भी ठीक-ठाक प्रदर्शन देखने को मिला है। इस मैदान में भारतीय टीम ने अब तक के इतिहास में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को 3 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं 2 मुकाबलों में हार का सामना किया है। इसके अलावा 5 टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। भारत ने इस ग्राउंड में 2008 में आखिरी बार हार का सामना किया था।

टैग:IndiaSri Lanka
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में