CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

66 रन… और 66 का गजब संयोग! जो रूट ने लीड्स में रच दिया इतिहास, ऐसा अनोखा कनेक्शन ना कभी देखा होगा, ना सुना होगा

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट में कप्तानी में फिर से वापसी करने वाले जो रूट ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के खिलाफ 66 रन बनाएं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Joe Root and 66 connection
Joe Root and 66 connection

Joe Root and 66 connection: क्रिकेट में रिकॉर्ड और आंकड़े तो अक्सर बनते हैं, लेकिन जब आंकड़े एक-दूसरे से ऐसा संयोग बना लें कि कहानी और भी दिलचस्प हो जाए, तो मामला खास बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा लीड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट में देखने को मिला। जहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 66 रनों की पारी खेली और इस 66 रन की पारी से उन्होंने एक बहुत ही खास संयोग बनाया है, जिसका सीधा कनेक्शन 66 की संख्या से हो रहा है।

जो रूट का क्रिकेट के मैदान में 66 का खास कनेक्शन

क्रिकेट के मैदान पर 66 का यह संयोग सिर्फ एक नंबर नहीं रहा, बल्कि रूट की रिकॉर्डबुक में एक और खास अध्याय जोड़ गया।

इंग्लैंड की कप्तानी में वापसी करने वाले जो रूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट का पहला ही मैच अपने साथ एक गजब का संयोग लेकर आया। ऐसा संयोग, जहां उनकी पारी से लेकर रिकॉर्ड तक सब कुछ एक ही नंबर के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया—और वो नंबर था 66। रूट ने कप्तान के तौर पर वापसी करते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली और इसी दौरान WTC में बतौर कप्तान 3,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान 66वां टेस्ट

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में सीरीज के पहले टेस्ट के साथ ही जो रूट ने एक बार फिर इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल ली। अपने ही होमग्राउंड पर कप्तान के रूप में मैदान पर उतरते ही रूट के करियर में एक दिलचस्प संयोग जुड़ गया। यह मुकाबला बतौर इंग्लैंड कप्तान उनका 66वां टेस्ट मैच है। यानी कप्तानी में वापसी और मैदान भी अपना, लेकिन सबसे खास बात रही वही नंबर—66, जो इस मुकाबले की कहानी में बार-बार सामने आता नजर आया। क्रिकेट में ऐसे संयोग कम ही देखने को मिलते हैं, जब एक खिलाड़ी के मैच, प्रदर्शन और रिकॉर्ड एक ही आंकड़े के साथ जुड़ जाएं।

यह भी पढ़े- टेस्ट में भारत के लिए सबसे पहले पारी में 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन? शायद नहीं जानते होंगे आप

कप्तानी में वापसी करते हुए खेली 66 रन की पारी

जब इंग्लैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी का मौका आया, तो कप्तानी में लौटे जो रूट ने अपने बल्ले से भी शानदार शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और एक बेहतरीन अर्धशतक अपने नाम किया। रूट भले ही इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके, लेकिन उनका स्कोर बेहद खास रहा—ठीक 66 रन। दिलचस्प बात यह रही कि उनकी इस पारी ने न सिर्फ इंग्लैंड को मजबूती दी, बल्कि 66 नंबर से जुड़े उस गजब के संयोग को भी और गहरा कर दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

जो रूट पहनते हैं 66 नंबर की जर्सी

यह 66 का संयोग और भी खास बन जाता है। जो रूट जब भी इंग्लैंड की जर्सी पहनकर इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर उतरते हैं, उनकी पीठ पर लिखा नंबर भी 66 ही होता है। लीड्स टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी करते हुए जब रूट के बल्ले से भी 66 रन निकले, तो जर्सी नंबर और स्कोर का यह मेल बेहद दिलचस्प बन गया। यानी जिस 66 नंबर को रूट अपनी जर्सी पर लेकर मैदान में उतरते हैं, उसी नंबर ने उनकी वापसी वाली पारी को भी यादगार बना दिया।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में