CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

टेस्ट में भारत के लिए सबसे पहले पारी में 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन? शायद नहीं जानते होंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1932 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में की थी। जहां भारत के एक गेंदबाज ने पारी में 5 विकेट लेकर इतिहास में नाम दर्ज कराया था।

First Indian to take a five-wicket haul in a Test match
First Indian to take a five-wicket haul in a Test match

First Indian to take a five-wicket haul in a Test match: भारतीय क्रिकेट  का अपना ही सुनहरा सफर रहा है। जहां कईं ऐतिहासिक कहानियां लिखी गई हैं, तो एक से एक योद्धा मिले हैं, जिन्होंने मैदान में अपना जलवा बिखेरा है। भारतीय क्रिकेट का सफर बहुत पुराना है, जो करीब 1 सदी पूरा करने वाली है। यहां कईं महान गेंदबाज रहे, तो कईं मैच विनर गेंदबाज भी हुए। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की एक लंबी फेहरिस्त है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे पहले पारी में 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

अब सवाल ये है कि टेस्ट में भारत के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज कौन था? नाम जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी। क्योंकि यह कोई आज के दौर का स्टार गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर का वो गेंदबाज था, जिसने भारत के पहले ही टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया था। चलिए हम इस आर्टिकल में आपको भारतीय क्रिकेट के उस ऐतिहासिक गेंदबाज के रूबरू करवाते हैं।

1932 में भारत के पहले ही टेस्ट में मोहम्मद निसार ने किया था कमाल

साल था 1932, मैदान था क्रिकेट का मक्का यानी ऐतिहासिक लॉर्ड्स, और सामने थी इंग्लैंड की मजबूत टीम। भारत पहली बार टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में कदम रख रहा था। इसी मुकाबले में मोहम्मद निसार ने अपनी तेज गेंदबाजी का ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड के बल्लेबाज मुश्किल में पड़ गए। निसार ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 93 रन दिए और इस तरह वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहला पांच विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गए।

यह भी पढ़े- पहले 5-5 विकेट… फिर गेंद के कर दिए दो टुकड़े! ENG vs PAK में दिखा अनोखा नजारा

भारत के लिए पहली गेंद, पहला विकेट और पहला फाइव विकेट हॉल

लेकिन कहानी सिर्फ एक फाइव विकेट हॉलकी नहीं है। निसार ने भारत की टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद भी फेंकी और भारत के लिए पहला टेस्ट विकेट भी हासिल किया था। यानी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के कई पहलेरिकॉर्ड एक ही नाम से जुड़े हैं मोहम्मद निसार।

जानें कौन थे मोहम्मद निसार?

अब मोहम्मद निसार के जीवन के सफर की तरफ नजर डालते हैं। इस तेज गेंदबाज का जन्म पंजाब के होशियारपुर में 1 अगस्त 1910 को हुआ था। उन्होंने 22 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और 15 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे। 1947 में भारत के दो टूकड़े होने के बाद मोहम्मद निसार पाकिस्तान के हो गए। जहां 1962 में लाहौर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में