CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

पहले 5-5 विकेट… फिर गेंद के कर दिए दो टुकड़े! ENG vs PAK में दिखा अनोखा नजारा

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई। जिसके हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लेकर पाकिस्तान को 171 रन पर ढेर किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ENG vs PAK Ollie Robinson Josh Tongue 5 wickets
ENG vs PAK Ollie Robinson Josh Tongue 5 wickets

ENG vs PAK Leeds Test: क्रिकेट में किसी गेंदबाज के लिए एक पारी में 5 विकेट लेना बेहद खास उपलब्धि मानी जाती है। ऐसे में उस शानदार प्रदर्शन की याद के तौर पर मैच में इस्तेमाल हुई गेंद को गेंदबाज को सम्मान के साथ सौंपा जाता है। कई मौकों पर मैच खत्म होने के बाद वही गेंद उसके लिए एक खास यादगार बन जाती है, जिसे वह अपने साथ मैदान से बाहर ले जाता है। क्रिकेट के मैदान पर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए यह नजारा अक्सर देखने को मिलता है।

5-5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिए एक गेंद के कर दिए 2 टुकड़े

लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि दो गेंदबाज 5-5 विकेट लेने के बाद गेंद के ही दो टुकड़े कर अलग-अलग आपस में बांट दें? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन का ध्यान खींच लिया। एक तरफ गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की कमर तोड़ी, तो दूसरी तरफ उनके शानदार प्रदर्शन के बाद गेंद के साथ किया गया खास काम चर्चा का विषय बन गया।

हेडिंग्ले में इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की पूरी पारी महज 171 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया और एक ही पारी में 5-5 विकेट लेकर पंजा जड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में एक ही पारी में दो गेंदबाजों का 5 विकेट लेना अपने आप में बेहद खास और दुर्लभ उपलब्धि है। लेकिन इन दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद जो हुआ, उसने इस मुकाबले को और भी यादगार बना दिया।

यह भी पढ़े-भारत-श्रीलंका सीरीज के बीच वनडे की ट्राई सीरीज का ऐलान, इन 3 वर्ल्ड चैंपियन टीमों के बीच होगी जंग 

 रॉबिन्सन और टंग ने 5-5 विकेट से पाकिस्तान की पारी ढेर

पाकिस्तान ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो शायद उसे अंदाजा भी नहीं था कि इंग्लैंड के गेंदबाज उसके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बनने वाले हैं। ओली रॉबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि जोश टंग ने सिर्फ 9.1 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर लिए। दोनों की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका और पूरी टीम 171 रन पर ढेर हो गई।

जब एक गेंद के हो गए दो हिस्से!

क्रिकेट में गेंदबाज के लिए 5 विकेट लेना किसी उपलब्धि से कम नहीं होता और आमतौर पर जिस गेंद से वह पांचवां विकेट हासिल करता है, उसे यादगार के तौर पर अपने पास रखने का मौका मिलता है। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग था। एक ही पारी में दो गेंदबाजों ने 5-5 विकेट ले लिए थे। ऐसे में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने इस खास पल को यादगार बनाने के लिए गेंद को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया। यानी जिस गेंद ने पाकिस्तान की पारी पर कहर बरपाने में अहम भूमिका निभाई, वही गेंद अब दोनों गेंदबाजों के पास इस ऐतिहासिक स्पेल की याद के तौर पर रहेगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में