CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

भारत-श्रीलंका सीरीज के बीच वनडे की ट्राई सीरीज का ऐलान, इन 3 वर्ल्ड चैंपियन टीमों के बीच होगी जंग

वनडे क्रिकेट में कुछ सालों पहले 3 टीमों के बीच ट्राई सीरीज खूब देखने को मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इसमें भारी कमी देखी गई है, इसी बीच अब 3 वर्ल्ड चैंपियन टीमों के बीच रोमांचक ट्रॉई सीरीज का ऐलान हुआ है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ODI Tri-Series Schedule
ODI Tri-Series Schedule

ODI Tri-Series Schedule: वर्ल्ड क्रिकेट में इन दिनों वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज की चर्चा जोरों पर है। जब से इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में त्रिकोणीय सीरीज की पैरवी की है, उसके बाद से ही कईं देश के क्रिकेट बोर्ड पर विचार कर रहे हैं और इसी बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण वनडे ट्राई सीरीज की घोषणा हो चुकी है और शेड्यूल तक सामने आ गया है।

पाकिस्तान में 3 वर्ल्ड चैंपियन टीमों के बीच होगी वनडे की ट्राई सीरीज

जी हां...भारत और श्रीलंका के टेस्ट सीरीज के रोमांच के बीच वनडे क्रिकेट की 3 वर्ल्ड चैंपियन टीमों के बीच ट्राई सीरीज का ऐलान हुआ है और ये जंग पाकिस्तान में होगी। जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भाग लेने जा रही हैं। तीनों ही टीमें वनडे वर्ल्ड कप का खिताब 1-1 बार जीत चुकी हैं।

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 18 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 19 अगस्त, बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए इस त्रिकोणिय सीरीज की ना सिर्फ घोषणा की है, बल्कि इसका शेड्यूल को भी जारी कर दिया है। इसकी मेजबानी पाकिस्तान करने जा रही है और इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक त्रिकोणिय सीरीज खेलेगी।  

यह भी पढ़े- गॉल में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वो 5 बड़े कीर्तिमान जो इस युवा स्पिन गेंदबाज ने किए अपने नाम

18 अक्टूबर को होगा आगाज, 31 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। तीनों टीमों के बीच इस सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में आयोजित किया जाएगा।

तीनों टीमें आपस में एक-दूसरे से खेलेंगी 2-2 मैच, टॉप-2 के बीच होगी खिताबी जंग

ट्राई सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को पाकिस्तान की टीम इसी मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रावलपिंडी लेग के बाद तीनों टीमें लाहौर का रुख करेंगी। यहां 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड, जबकि 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। लीग चरण के मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इससे पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले ट्राई सीरीज की मेजबानी की थी। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल थीं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में