CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

गॉल में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वो 5 बड़े कीर्तिमान जो इस युवा स्पिन गेंदबाज ने किए अपने नाम

भारत के युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किए। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Manav Suthar's record-breaking feats in the Galle Test
Manav Suthar's record-breaking feats in the Galle Test

Manav Suthar's record-breaking feats in the Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने कमाल कर दिखाया। राजस्थान के इस होनहार खिलाड़ी ने इस मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट झटके और भारत की 165 रन की जीत में अहम योगदान दिया।

अपने टेस्ट करियर का दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने इस पूरे मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किए और कईं बड़े रिकॉर्ड्स को अंजाम दिया। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं मानव सुथार के द्वारा इस मुकाबले के वो 5 कीर्तिमान जिसे उन्होंने अंजाम दिया।

 #1. श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनरों में शामिल

मानव सुथार अब उन चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस सूची में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह दो-दो बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं मनिंदर सिंह और वेंकटपति राजू के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी एक-एक बार 10 विकेट हॉल पूरा किया है। गॉल में 10 विकेट लेने के साथ सुथार ने अपने नाम को इस खास क्लब में दर्ज करा दिया है।

 #2. दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट, हिरवानी के बाद खास क्लब में जगह

मानव सुथार की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने करियर के सिर्फ दूसरे टेस्ट में ही मैच में 10 विकेट हासिल कर लिए। इस मामले में नरेंद्र हिरवानी सबसे आगे हैं। हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही 136 रन देकर 16 विकेट झटक लिए थे। सुथार अब लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और अक्षर पटेल के साथ उस खास सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के दूसरे टेस्ट में ही 10 विकेट लेने का कारनामा किया था।

यह भी पढ़े- 5 टीमें जिन्हें टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार दी मात, पहले 2 नंबर की टीम का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 #3. पहले दो टेस्ट में सबसे  ज्यादा 5 विकेट हॉल के रिकॉर्ड लिस्ट में जगह

मानव सुथार अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए शुरुआती दो टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी और अक्षर पटेल के नाम है, जिन्होंने तीन-तीन बार यह उपलब्धि हासिल की। वहीं सुथार ने दो बार 5 विकेट लेकर मोहम्मद निसार और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की बराबरी कर ली है।

#4. विदेशी जमीन पर बाएं हाथ के स्पिनरों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गॉल टेस्ट की चौथी पारी में भी मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। उन्होंने 55 रन देकर 6 विकेट झटके। यह प्रदर्शन किसी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर का विदेशी टेस्ट में पारी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया है। इस मामले में सबसे ऊपर पूर्व दिग्गज बाबू नादकर्णी हैं, जिन्होंने 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

#5. 47 साल पुराना बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड ध्वस्त

सबसे बड़ी उपलब्धि मानव सुथार ने विदेशी धरती पर मैच के आंकड़ों में हासिल की। गॉल टेस्ट में उन्होंने कुल 45.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 131 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ सुथार विदेशी सरजमीं पर किसी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर के सबसे बेहतरीन मैच गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महान स्पिनर और पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का 47 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। बेदी ने दिसंबर 1977 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। अब सुथार ने 10/131 के आंकड़े के साथ उस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में