CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK vs LSG LIVE Telecast: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें पूरी डिटेल

CSK vs LSG LIVE: टीवी और मोबाइल पर कहां आएगा मैच, जानें टाइम और स्ट्रीमिंग

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
CSK vs LSG LIVE Telecast
CSK vs LSG LIVE Telecast

इंडियन प्रीमियर लीग के 53वे मुकाबले में रविवार की दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच एक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है। टीम 10 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में छठे नंबर पर काबिज है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले मैच में 87 रन बनाए हैं। इन्होंने इस सीजन में बल्लेबाजी का मोर्चा संभालते हुए टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। संजू सैमसन एक उम्दा खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं। लखनऊ के लिए इनसे निपटना एक बड़ी चुनौती रहेगी।

दूसरी और कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस सीजन में बेहद ही कमजोर प्रदर्शन किया है। फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे खड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए इस टूर्नामेंट में उम्मीदें लगभग ना के बराबर बची है। लखनऊ को टॉप-4 में क्वालीफाई करने के लिए अपने आने वाले सभी मुकाबले एक बड़े अंतर से जीतने होंगे, जो कि टीम कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुश्किल दिखाई पड़ते हैं। 

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 53, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

CSK vs LSG LIVE Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का आनंद सभी प्रशंसक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर ले सकते हैं। IPL मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हिंदी और इंग्लिश भाषा के साथ आपको अपनी मनपसंद क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मैच देखने की सुविधा प्रदान करता है, जो कि मुकाबले के आनंद को दोगुना कर देता है। इस सप्ताहांत आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर बैठकर मैच का अनुभव ले सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें मैच?

दर्शकों के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जो लोग किसी कारणवश टीवी पर मुकाबला नहीं देख सकते, वे मोबाइल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। चेन्नई बनाम लखनऊ का मैच जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में ले सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफिस या टीवी से दूर हैं और उनके पास लैपटॉप उपलब्ध हैं तो जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध क्षेत्रीय भाषाओं की कमेंट्री दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

किसका रहेगा पलड़ा भारी?

पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि चेन्नई ने विपरीत परिस्थितियों में अंक तालिका में नीचे से उठकर छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। ऐसे में अगर चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचना है तो यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन वह इस टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले जीतकर अपने सम्मान को बचाने की कोशिश करेंगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में