CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

CSK vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 53, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें CSK vs LSG Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
CSK vs LSG Dream11 Team
CSK vs LSG Dream11 Team

CSK vs LSG मैच प्रीव्यू:

रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर मुकाबलों में दोपहर के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे।इस मुकाबले का सीधा प्रसारण एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई से दोपहर 3:00 बजे से होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे से रूबरू होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला IPL के पिछले सीजन में हुआ था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बार फिर पिछले मुकाबले में 87 रनों की आक्रामक पारी खेल कर चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट की बड़ी जीत दिलाई है। टीम अंकतालिका में नीचे से उठकर छठे नंबर तक पहुंच गई है, और टॉप-4 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबले हारे हैं, और वह अंक तालिका में लूडक कर सबसे नीचे चली गई हैं। हालांकि, टीम ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से 9 रनों से जीता है। लखनऊ के लिए टॉप-4 के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन है, उसको अपने बचे हुए सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG LIVE Telecast: किस चैनल पर आएगा मैच, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

CSK vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: CSK vs LSG
  • तारीख:  10 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

चेन्नई वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 31-32°C
  • बारिश की संभावना: 55%
  • ह्यूमिडिटी: 76%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, W, L, W, L

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: W, L, L, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

चेन्नई सुपर किंग्स 2
लखनऊ सुपर जाइंट्स 3
बेनतीजा 0

एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

2026 में MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच आम तौर पर एक संतुलित, धीमी और सूखी सतह की होती है। हालाँकि हाल के सीज़नों में यह बल्लेबाजों के लिए ज़्यादा अनुकूल हो गई है। 2026 के IPL मैच यह संकेत देते हैं कि अगर बल्लेबाज पिच पर जम जाते हैं, तो बड़े स्कोर वाले मैच संभव हैं; हालाँकि, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अभी भी बेहद अहम बनी हुई है।। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 56%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 43%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (66%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 152

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

CSK vs LSG संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्वेल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, एकील होसेन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी

लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित 11:

मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजू सैमसन WK 402 0
रुतुराज गायकवाड़ BAT 251 0
जेमी ओवरटन AR 135 11
अंशुल कंबोज BOW 39 17

लखनऊ सुपर जाइंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
मिशेल मार्श BAT 367 0
ऋषभ पंत WK 236 0
एडेन मार्करम AR 225 0
प्रिंस यादव BOW 0 16

CSK vs LSG कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
संजु सैमसन ऋषभ पंत
मिशेल मार्श जेमी ओवरटन

CSK vs LSG फैंटेसी टीम सुझाव:

CSK vs LSG

चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जाइंट्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक संजु सैमसन
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक मिशेल मार्श
डिफरेंशियल पिक ऋषभ पंत, जेमी ओवरटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 3-2-2-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

खराब दौर से गुजर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स का मनोबल काफी गिरा हुआ है, और गेंदबाजों का कमजोर प्रदर्शन उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है। इसलिए अपने घरेलू मैदान पर खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स के पास यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: चेन्नई सुपर किंग्स।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का DC vs CSK मैच किसने जीता? संजू सैमसन ने 87* रन बनाकर मचाया कोहराम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में