DC vs RR Head-to-Head Record- दिल्ली या राजस्थान, किस टीम ने मारी है ज्यादा बाज़ी? देखें दोनों टीमों के आंकड़े

DC vs RR Head-to-Head Record: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कौन सी टीम रही है ज्यादा मजबूत? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, जीत-हार के आंकड़े और मैच से जुड़ी अहम जानकारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
DC vs RR Head-to-Head Record
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

DC vs RR Head-to-Head Record: IPL 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला रविवार की शाम अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं और टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। टीम का इस सीजन में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा सिर्फ केवल राहुल ही टीम के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। दिल्ली अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से दूर दिखाई दे रही है।

इसी तरह, राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले 5 में से 2 ही मुकाबले जीते हैं, लेकिन टीम दिल्ली की तुलना में बेहतर स्थिति में है। राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में दिल्ली से ऊपर पांचवें स्थान पर है। राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जयसवाल और जोफ्रा आर्चर जैसे मैच विनर खिलाड़ी है जो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।

DC vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 62, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

DC vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs RR
  • तारीख:  17 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

DC vs RR Head-to-Head Record: दिल्ली कैपिटल्स बनाए राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स 16 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। IPL 2025 के में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर से हराया था।

कुल मुकाबले 31
दिल्ली कैपिटल्स   16
राजस्थान रॉयल्स बेंगलुरु 15
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: W, L, L, W, L

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: L, L, W, L, W

DC vs RR Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मारेंगे बाज़ी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

दिल्ली कैपिटल्स:

केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (c), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औक़िब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगिसानी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, पथुम निसांका, विप्रराज निगम, त्रिपुराण विजय, नितीश राणा, कुलदीप यादव, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, रेहान अहमद, अजय मंडल, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन

राजस्थान रॉयल्स:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, लुआन डे प्रिटोरियस, अमन राव पेरला, रियान पराग (c), क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में