DC vs RR Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मारेंगे बाज़ी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
DC vs RR मैच में अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें पिच रिपोर्ट, IPL आंकड़े, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी।

DC vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स कि टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। रविवार के डबल हेडर का यह दूसरा मुकाबला शाम को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से 3 विकेटों से जीतकर आ रही है। इस सीजन में केएल राहुल को छोड़कर दिल्ली के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम की प्लेऑफ मे क्वालीफाई करने की संभावनाए बहुत कम बची है।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स 11 में से 6 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पाचंवे नंबर पर है। टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान रॉयल्स को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ बाकी बल्लेबाजों से भी खास उम्मीदें रहेंगी।
DC vs RR मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: DC vs RR
- तारीख: 17 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम:अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
DC vs RR Pitch Report - अरुण जेटली स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की सतह काली मिट्टी से बनी होती है जो पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों के लिए मददगार होती है। चुंकी मैदान की बाउंड्री छोटी है और आउटफ़ील्ड तेज है इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, हालाँकि बीच के और बाद के ओवरों में पिच अक्सर धीमी हो जाती है और स्पिनरों को मदद करती है।
यहां पर ओस की भूमिका बहुत ही कम रहती है, इसलिए बल्लेबाज़ों के लिए यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि वे तेज़ आउटफ़ील्ड का फ़ायदा उठाते हुए शुरुआत में ही अपनी लय बना लें। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच सूखने लगती है, जिससे स्पिनरों को काफ़ी ग्रिप और टर्न मिलने लगता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 45% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 52% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 65% |
| पहली पारी का औसत | 171 |
| दूसरी पारी का औसत | 156 |
| उच्चतम स्कोर | 278-3 (20 Ov) SRH vs KKR |
| न्यूनतम स्कोर | 44-2 (4.2 Ov) SRH vs DC |
| सबसे सफल रन चेज | 265-4 (18.5 Ov) PBKS vs DC |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 118-4 (11 Ov) PBKS vs DC |
DC vs RR Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने चार मुकाबलो में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
गर्मी के चरम महीनों के दौरान ओस का असर शायद ही कभी देखने को मिलता है, जो बल्लेबाजों के लिए इसे बेहद अहम बना देता है। टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हैं, हालांकि हाल के समय में इस मैदान पर बेहद अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिले हैं।
DC vs RR संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औक़िब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगिसानी एनगिडी
राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल(कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा
DC vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 62, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
राजस्थान रॉयल्स इस समय बेहतरीन फार्म में नजर आ रही है। अगर इस मैदान की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स का यहां जीत प्रतिशत 20% है, जबकि राजस्थान रॉयल्स का 40% है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


