ENG-W vs IND-W Pitch Report - बैटिंग या बॉलिंग, किसे मिलेगा फायदा?? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG-W vs IND-W Pitch Report – जानें काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में किसे करेगी ज्यादा मदद।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
ENG-W vs IND-W Pitch Report - County Ground. Chelmsford
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

ENG-W vs IND-W Pitch Report: इंग्लैंड-वुमेन और इंडिया-वुमेन के बीच T20I श्रृंखला का आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण बृहस्पतिवार की शाम 11:00 बजे काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड से किया जाएगा। इंग्लैंड की टीम हाल ही में खत्म हुई सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड वुमेन टीम को 2-1 से हराकर आ रही है। होव में खेले गए अंतिम मुकाबले में, इंग्लैंड ने पहली पारी में न्यूजीलैंड वूमेन को सिर्फ़ 80 रनों पर समेटकर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।

वहीं दूसरी ओर, भारत को अपनी अंतिम T20 आई श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा, और इसलिए वे इंग्लैंड दौरे पर अपनी सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म में नहीं आ रहे हैं। 'वूमेन इन ब्लू' इस श्रृंखला में अपनी खोई हुई फॉर्म पाने की पूरी कोशिश करेगी।

ENG-W vs IND-W Dream11 Prediction, 1st T20I – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

ENG-W vs IND-W मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: India Women Tour of England 2026
  • मैच: ENG-W vs IND-W
  • तारीख:  28 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 11:00 PM IST
  • स्टेडियम: काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony Sports (TV), SonyLIV

ENG-W vs IND-W Pitch Report - काउंटी ग्राउंड स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

चेम्सफ़ोर्ड का काउंटी ग्राउंड, इंग्लिश घरेलू T20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के पसंदीदा मैदानो में से एक है। यहाँ की पिच की सतह पूरी तरह से सपाट होती है और बाउंड्री छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाज़ को तेज़ी से रन बनाने में मदद मिलती है। हाल ही में संपन्न हुए Vitality Blast मैचों में अक्सर 180+ का स्कोर देखने को मिला है। तेज़ गेंदबाज़ों को मैच की शुरुआत में थोड़ी-बहुत स्विंग मिल सकती है, लेकिन एक बार जम जाने के बाद बल्लेबाजों लिए शॉट खेलना काफ़ी आसान हो जाता है। स्पिन गेंदबाज़ अपनी गेंदों में विविधता लाने पर ज़्यादा निर्भर रहते हैं, क्योंकि यहाँ की पिच पूरे मैच के दौरान एक जैसी ही रहती है। कुल मिलाकर इस मैदान पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 75%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 25%
सबसे अनुकूल: स्पिन गेंदबाज  55%
पहली पारी का औसत 135
दूसरी पारी का औसत 122
उच्चतम स्कोर 184-4 (20 Ov) NZ-W vs EN-W
न्यूनतम स्कोर 104-10 (18 Ov) ENG-W vs SL-W
सबसे सफल रन चेज 114-4 (15 Ov) ENG-W vs SA-W
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 184-4 (20 Ov) NZ-W vs ENG-W

ENG-W vs IND-W Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

काउंटी ग्राउंड स्टेडियम के मैदान पर हाल ही में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। मैच की शुरुआत में पिच में उछाल के साथ गति होती है जिस गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

ENG-W vs IND-W संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड-वुमेन संभावित प्लेईंग 11:

सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, माइया बाउचर/डेनियल वॉट, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, एमी जोन्स (विकेट कीपर), चार्ली डीन (कप्तान), इसी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ

इंडिया-वुमेन संभावित प्लेईंग 11:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर/राधा यादव

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड वुमेन की टीम ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 हैड-टु-हेड मुकाबलो में इंग्लैंड वुमेन टीम 6 मुकाबले जीत का इंडिया वुमेन टीम पर हावी रही है,और दूसरा टीम के पास घरेलू मैदान पर दर्शकों का साथ भी रहेगा। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से इंग्लैंड-वुमेन इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में