CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI! सामने आईं 2 बड़ी वजहें, जानकर चौंक जाएंगे

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल लगातार सवालों के घेरे में रहा है। उनका कार्यकाल वैसे तो 2027 के वर्ल्ड कप तक का है, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India Head Coach Gautam Gambhir
Team India Head Coach Gautam Gambhir

Team India Head Coach Gautam Gambhir:भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर पर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी कुछ खराब नतीजों ने गंभीर पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या BCCI अब कोच के पद पर कोई बड़ा फैसला लेने वाला है?

गौतम गंभीर पर से टला खतरा

लेकिन अब इसी बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल गौतम गंभीर की कुर्सी सुरक्षित है और बीसीसीआई उन्हें हटाने के मूड में नहीं है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं।

बदलाव के दौर में है टेस्ट टीम

गंभीर को हटाने के पक्ष में फैसला न लेने की सबसे बड़ी वजह भारतीय टेस्ट टीम में चल रहा बड़ा बदलाव है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम का पूरा ढांचा बदल चुका है।

अब शुभमन गिल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के साथ नई टेस्ट टीम तैयार की जा रही है। ऐसे में BCCI का मानना है कि टीम के खराब नतीजों की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ हेड कोच के सिर डालना सही नहीं होगा। नए खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के दबाव और लंबे फॉर्मेट के हिसाब से ढलने के लिए समय की जरूरत है। बोर्ड फिलहाल इस बदलाव को कुछ और वक्त देने के पक्ष में नजर आ रहा है।

खिलाड़ियों की फिटनेस ने गंभीर को दी संजीवनी

गंभीर के पक्ष में जाने वाली दूसरी बड़ी वजह खिलाड़ियों की चोट है। रिपोर्ट के मुताबिक BCCI का मानना है कि कुछ अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। शुभमन गिल की चोट को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर वह पूरी सीरीज के दौरान उपलब्ध रहते, तो टीम के नतीजे कुछ अलग हो सकते थे। वहीं श्रीलंका दौरे से पहले भी भारत को खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने टीम संयोजन को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़े- हार्दिक पंड्या का किंग खान की टीम के साथ जाना हुआ फिक्स! KKR के इस पोस्ट ने मचाया तहलका

2027 वर्ल्ड कप तक मिल सकता है मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी गंभीर को तत्काल हटाने की योजना नहीं है। दावा है कि बीसीसीआई  उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बनाए रखने के पक्ष में है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि गंभीर पूरी तरह दबाव से बाहर हैं। आने वाली टेस्ट सीरीज और WTC अभियान में टीम का प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए बेहद अहम होगा। यानी फिलहाल गंभीर की कुर्सी बची हुई है, लेकिन आने वाले मैच ही तय करेंगे कि यह भरोसा कितने समय तक कायम रहता है।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में