CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

हार्दिक पंड्या का किंग खान की टीम के साथ जाना हुआ फिक्स! KKR के इस पोस्ट ने मचाया तहलका

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के आईपीएल 2027 में ट्रेड को लेकर खबरें छाई हुई हैं, इसी बीच अब इस धाकड़ ऑलराउंडर का कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने के संकेत मिले हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: भारतीय क्रिकेट टीमके स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का नाम आईपीएल 2027 के ट्रेड को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में नजर आ रहा है। आईपीएल में इस वक्त मुंबई इंडियंस के कप्तान के पद पर आसीन हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार छाई हुई हैं और इसी बीच अब इस धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी के एक नई टीम में जाने के पुख्ता संकेत मिले हैं।

क्या हार्दिक पंड्या बनेंगे केकेआर के योद्धा?

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के द्वारा हार्दिक पंड्या को छोड़ने की अटकलें सुनने को मिल रही है और उन्हें हासिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीमों के नाम सामने आए थे और इसी बीच अब हार्दिक पंड्या के किंग खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जाने की तस्वीर साफ होती दिखाई पड़ रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पोस्ट से मचा तहलका

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर एक बार फिर ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है। पिछले कुछ समय से हार्दिक के ट्रेड और उनके अगले ठिकाने को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अब किंग खान की टीम KKR के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। और फैंस अब मान रहे हैं कि हार्दिक के पर्पल आर्मी में जाने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़े- क्रिकेट के वो 3 रिकॉर्ड, जहां आज भी है राहुल द्रविड़ की हुकुमत

KKR ने वरूण चक्रवर्ती के जिम वाले वीडियो किया शेयर

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वरुण जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी दौरान बैकग्राउंड में दिखाई दिए हार्दिक पंड्या ने अचानक फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हार्दिक वरुण के साथ मस्ती करते हुए नजर आए और यहीं से सोशल मीडिया पर अटकलों का नया दौर शुरू हो गया।

वीडियो में दिखी हार्दिक की झलक से चर्चा को दी हवा

हार्दिक की इस छोटी-सी झलक को फैंस अब महज इत्तेफाक मानने को तैयार नहीं हैं। वीडियो सामने आते ही कुछ यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या KKR ने हार्दिक को लेकर कोई बड़ा हिंट दे दिया है? देखते ही देखते चर्चा इतनी तेज हुई कि हार्दिक के KKR में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अगर हार्दिक KKR का हिस्सा बनते हैं, तो उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। हालांकि, फिलहाल इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में