GT vs SRH Head-to-Head Record: जानें दोनों टीमों के बीच अब तक किसने जीते ज्यादा मैच
GT vs SRH Head-to-Head Record: मैच 56 से पहले जानें किस टीम का रिकॉर्ड है बेहतर

GT vs SRH मैच प्रीव्यू:
इंडियन प्रीमियर लीग के 56वे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मुकाबला आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद मे खेला जाएगा गुजरात टाइटन्स 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर हैं। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पिछले चार मुकाबले जीते हैं और वह टॉप-4 की दौड़ में शामिल है। टीम अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 77 रनों से जीत कर आ रही है।
इसी तरह, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 में से 7 मुकाबले जीते हैं और वह फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया। फिलहाल दोनों टीमों का लक्ष्य सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करना रहेगा। इस लेख में हम गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़ें: GT vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 56, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
GT vs SRH मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: GT vs SRH
- तारीख: 12 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
GT vs SRH Head to Head Record: गुजरात टाइटन्स बनाएम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के दरमियान अब तक IPL में 7 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें गुजरात टाइटन्स 5 मुकाबलो में जीत दर्ज करके हैदराबाद से आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद ने केवल 1 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह पहली भिड़ंत है। इससे पहले आईपीएल 2025 के सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया था।
| कुल मुकाबले | 7 |
| गुजरात टाइटन्स | 5 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 1 |
| टाई | 0 |
| बेनतीजा | 1 |
हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच
टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, W, W, L
टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, L, W, W, W
दोनों टीमों का स्क्वाॅड
गुजरात टाइटन्स (GT) का फुल स्क्वाॅड:
साई सुदर्शन, शुबमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, सांई किशोर, प्रसीद कृष्ण, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कॉनर एस्टरहुइज़न, शाहरुख खान, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयन्त यादव, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का फुल स्क्वाॅड:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस सी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, आरएस अंबरीस, अमित कुमार, जयदेव उनादकट, जीशान अंसार, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तुकाराम तरमले, दिलशान मदुशंका, जेराल्ड कोएत्ज़ी
यह भी पढ़ें: GT vs SRH Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




