GT vs SRH Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
GT vs SRH Pitch Report- इस लेख में जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा हाई-स्कोरिंग मुकाबला या गेंदबाज करेंगे कमाल?

GT vs SRH मैच प्रीव्यू:
इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में मंगलवार की शाम गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे का सामना करेंगी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस अपने 11 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वही सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण वह गुजरात टाइटंस से एक कदम ऊपर दूसरे स्थान पर है। क्योंकि दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए इस मुकाबले में पिच और गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। इस लेख में हम पिच से जुड़ी जानकारियां और आने वाले मैच में इसकी संभावित भूमिका को समझने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: GT vs SRH Head-to-Head Record: जानें दोनों टीमों के बीच अब तक किसने जीते ज्यादा मैच
GT vs SRH मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: GT vs SRH
- तारीख: 12 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
IPL 2026 की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी पिचों की बात की जाए तो उसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम जरूर आएगा, जहाँ पर हाल ही में हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। अच्छा बाउंस और कैरी इस पिच की विशेषता है, जिससे बल्लेबाज़ पूरे आत्मविश्वास के साथ आक्रामक शॉट खेल पाते हैं।
हाल के आँकड़ों से पता चलता है कि कई मैचों में तो स्कोर 210 रन के पार भी चला गया है। स्पिनरों को पिच से आमतौर पर कम ही मदद मिलती है और उन्हें अपनी वेरिएशन और सटीक गेंदबाज़ी पर निर्भर रहना पड़ता है। रात के मैचों में ओस ने भी अहम भूमिका निभाई है, इसलिए टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 58% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 42% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 73% |
| पहली पारी का औसत | 182 |
| दूसरी पारी का औसत | 167 |
| उच्चतम स्कोर | 243-5 (20 Ov) PBKS vs GT |
| न्यूनतम स्कोर | 89-10 (17.3 Ov) GT vs DC |
| सबसे सफल रन चेज | 207-7 (20 Ov) KKR vs GT |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 168-7 (20 Ov) KKR vs RR |
GT vs SRH संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स संभावित 11:
साई सुदर्शन, शुबमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, सांई किशोर
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस सी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें: GT vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 56, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
इस मुकाबले में दोनों टीमों की सबसे बड़ी ताकत उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। गुजरात टाइटंस के पास जहां साई सुदर्शन, शुबमन गिल, जोस बटलर जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गज है। इसलिए जिस भी टीम के गेंदबाज पिच के मिजाज को बेहतर तरीके से समझते हुए सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करेंगे, वही टीम इस मुकाबले मे जीत हासिल कर सकती है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




