CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

ICC ने बदला क्रिकेट का भविष्य, आगामी विश्व कप नए फॉर्मेट में खेले जाएंगे

ICC ने 2027 वनडे विश्व कप और 2028 टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं। जानिए नया प्रारूप, Super 7, Super 10 और इन बदलावों का पूरा असर।

ICC New World Cup Format
ICC New World Cup Format

ICC New World Cup Format: इस समय विश्व में फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर है और फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट को और रोमांचक बनाने के लिए आगामी विश्व कप के प्रारूप में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ICC ने यह निर्णय अपनी वार्षिक मीटिंग जो की हाल ही में एडिनबर्ग में हुई है के दौरान लिया है।

2027 एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया सौंपी गई है इसके बाद 2028 में T20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। आईसीसी का यह फॉर्मेट इन दोनों विश्व कप में देखने को मिलेगा। क्रिकेट एक्सपर्ट का यह मानना है कि इन बदलाव के बाद रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं तथा एसोसिएट देशों को भी क्रिकेट में आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इस लेख से समझते हैं क्या होंगे बदलाव और कैसे मिलेगा एसोसिएट देशों को फायदा 

2027 वनडे विश्व कप में क्या होगा नया?

गौरतलब है कि हमेशा की तरह 2027 वनडे विश्व कप में 14 टीमें ही हिस्सा लेंगी। काउंसिल ने सिर्फ विश्व कप के प्रारूप में बदलाव किया है टीमों की संख्या को नहीं बढ़ाया है। इस बार टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज को हटाकर Super Series और Super 7 चरण जोड़े गए हैं, जिससे टीमों को नॉकआउट में पहुंचने के लिए पहले से अधिक मशक्कत करनी पड़ सकती है। दरअसल इसके पीछे आईसीसी का उद्देश्य टूर्नामेंट में ऐसे मुकाबला को कम करना है जिनके रिजल्ट से कुछ खास असर नहीं पड़ता आईसीसी इस फॉर्मूला के साथ हर मैच के महत्व को बढ़ाना चाहती है। आईए जानते हैं क्या होगा नया फॉर्मेट

ICC New World Cup Format
Credit: ICC

2028 टी20 विश्व कप होगा पहले से ज्यादा रोमांचक

2028 टी20 विश्व कप जो कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट का ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा। T20 विश्व कप में एक सुपर-10 चरण होगा और इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे। इससे नॉकआउट चरण और अधिक रोमांचक बनेगा तथा उभरती हुई टीमों को आगे बढ़ने के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। नीचे दी गई टेबल से समझते हैं कैसा रहेगा 2028 T20 विश्व कप का फॉर्मेट

ICC New World Cup Format
Credit: ICC

ICC New World Cup Format से एसोसिएट देशों को होगा फायदा

आईसीसी ने 2028 T20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम में भी बदलाव किया है जिससे एसोसिएट देशों के पास विश्व कप में अपनी जगह बनाने के लिए अनेक अवसर मिलेंगे। ICC का मानना है कि यह कदम दुनिया भर में क्रिकेट के विस्तार और नई टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा।

जानिए आईसीसी ICC ने क्यों किए ये बदलाव

पिछले कुछ वर्षों में बड़े टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के काफी मुकाबला औपचारिक बनकर रह गए थे। एसोसिएट देशों ने अपने खेल में काफी सुधार किया लेकिन फिर भी बड़ी टीमों के आगे यह टीम में जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं रही हैं। इस नए फॉर्मेट का उद्देश्य हर मैच के महत्व को बढ़ाना है जिस से दर्शकों की रुचि टूर्नामेंट में बनी रहे और विश्व कप को पहले से ज्यादा रोमांचक बनाया जा सके। क्रिकेट विशेषज्ञों का विश्वास है कि इन बदलावों से वैश्विक क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और टूर्नामेंट का रोमांच कई गुना बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के लिए अबूझ पहेली हैं अक्षर पटेल, यकीन ना हो तो देख लें इंग्लैंड और अक्षर पटेल के कनेक्शन के ये 5 सबूत

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में