CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड के लिए अबूझ पहेली हैं अक्षर पटेल, यकीन ना हो तो देख लें इंग्लैंड और अक्षर पटेल के कनेक्शन के ये 5 सबूत

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और वो पहले वनडे मुकाबले में जीत के हीरो रहे।

Axar Patel Performance against England
Axar Patel Performance against England

Axar Patel Performance against England:  भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी शिकस्त मिली। इस सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज में थोड़ा सा बैकफुट पर माना जा रहा था, लेकिन 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार जीत के साथ शुरुआत की। इस जीत के नायक रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल...

अक्षर पटेल एक बार फिर बने इंग्लैंड के लिए मुसीबत

इंग्लैंड से भारतीय टीम को पहले वनडे में 259 रन का लक्ष्य मिला था और एक वक्त अच्छी स्थिति के बावजूद टीम इंडिया ने 160 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए और कप्तान शुभमन गिल को रिटायर हर्ट होना पड़ा। यानी कहने को भारत की आधी पारी पवेलियन लौट गई।

इंग्लिश टीम के खिलाफ अक्षर पटेल ने लिखे जीत के अक्षर

यहां से जीत के लिए करीब 100 रन की जरूरत और हालात इतने आसान नजर नहीं आ रहे थे। नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेलखेलने उतरे और एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ चले आ रहे दबदबे को जारी रखा और टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर एक शानदार जीत दिलायी।

इंग्लैंड के लिए अबूझ पहेली बने अक्षर पटेल

अक्षर पटेल इस मैच में पूरी तरह से छाए रहे, पहले गेंदबाजी में 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया, तो वहीं बल्लेबाजी में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर चढ़कर खेले और 52 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के से नाबाद 57 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यानी उनका इंग्लैंड के खिलाफ चले आ रहे दबदबे को यहां भी जारी रखा।

अक्षर पटेल और इंग्लैंड का एक बहुत ही खास कनेक्शन है। ये पहला मौका नहीं है, जब अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के अक्षर लिखे हो, इससे पहले भी वो इंग्लिश टीम को खूब परेशान कर चुके हैं। आपको यकीन ना हो तो हम इस खास कनेक्शन के 5 बड़े सबूत पेश करते हैं और आप अपने आप ही समझ जाएंगे कि अक्षर हैं इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ी अबूझ पहेली।

इंग्लैंड के साथ अक्षर पटेल के कनेक्शन की 5 कहानियां

1. अक्षर पटेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 5 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इनमें सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं।

 2. टेस्ट क्रिकेट में अक्षर पटेल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (6/38) भी इंग्लैंड के खिलाफ ही आया है।

 3.  वनडे क्रिकेट में भी उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ ही दर्ज हुआ। उन्होंने 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में अपने ODI करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर बनाया।

 4.  अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनलतीनों फॉर्मेट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीत चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।

 5. ICC टूर्नामेंट में अक्षर पटेल को मिला अब तक का इकलौता 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में ही आया है।

 

 

टैग:IndiaAxar Patel

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में