क्या महिला एशिया कप में टूटेगा ‘नो-हैंडशेक’ ट्रेंड? कोच अमोल मजूमदार का जवाब
एशिया महिला क्रिकेट टीमें यूएई में विमेंस एशिया कप 2026 में खेल रही हैं। जिसमें भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा।

India vs Pakistan, Women’s Asia Cup 2026: क्रिकेट मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और चर्चा सिर्फ मैदान पर होने वाले खेल की न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? मेंस क्रिकेट के बाद अब नजरें महिला एशिया कप के भारत-पाक मुकाबले पर हैं। सबसे बड़ा सवाल मुकाबले से पहले नहीं, बल्कि मैच के बाद को लेकर है—क्या भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगी या ‘नो-हैंडशेक’ ट्रेंड जारी रहेगा?
महिला एशिया कप में भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ करेगी शुरुआत
महिला एशिया कप का आगाज 28 अगस्त से शुरू हो गया है। जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय महिला टीम 30 अगस्त यानी आज से अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करने जा रही है।
5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला, क्या इसमें जारी रहेगा नो हैंडशेक?
इस महिला एशिया कप में विमेंस क्रिकेट टीमों की जंग में सबसे बड़ा मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच होगा। जिस पर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हैं। इस महामुकाबले का भारतीय फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारत और पाकिस्तान के मैच में क्या नो हैंड शेक ट्रेंड जारी रहेगा या इस बार दोनों टीमों की खिलाड़ियों के बीच मिलन होगा।
यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट के 3 महान नाम, जिनका वर्ल्ड कप सपना रह गया अधूरा
हेड कोच अमोल मजूमदार ने दिया सवाल का जवाब
नो हैंडशेक को लेकर सवाल बरकरार है और इसी बीच इसे लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार का जवाब सामने आया है और वो इसे लेकर दूरी बनाते हुए दिखे। जिन्होंने किसी भी तरह इस सवाल का जवाब नहीं दिया और कोच ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर फोकस करने की बात कही।
कोच ने दिया गोलमोल जबाव, कहा- हमारा फोकस मैच पर
भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-पाकिस्तान मैच में नो हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, “हम मैदान के बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देते। जब हम पाकिस्तान के खिलाफ वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे। अभी हम कल के मैच पर ध्यान दे रहे हैं। एक समय में एक ही मैच पर फोकस है।”




