CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले 4 खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टेस्ट फॉर्मेट में बहुत कम ऐसे विकेटकीपर रहे हैं, जिन्होंने बल्लेबाज के तौर पर गहरी छाप छोड़ी है। इनमें से कुछ ही नाम हैं, जो टेस्ट में शतक लगा सके हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most Test Hundreds by Indian Wicket-Keepers
Most Test Hundreds by Indian Wicket-Keepers

Most Test Hundreds by Indian Wicket-Keepers: भारत के टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका सिर्फ विकेट के पीछे कैच पकड़ने तक सीमित नहीं रही है। कई विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने बल्ले से भी ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्हें क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएं। लेकिन जब बात टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाजों की होती है, तो नंबर-1 का नाम आपको चौंका सकता है।

एक तरफ एमएस धोनी का लंबे समय तक चला दबदबा था, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने बेहद कम समय में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने पूरे समीकरण को बदल दिया। वहीं अब एक युवा विकेटकीपर भी तेजी से इस खास लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 विकेटकीपर बल्लेबाज

#1. ऋषभ पंत — 8  शतक

भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत सबसे ऊपर हैं। पंत ने अब तक 49+ टेस्ट मैचों में 8 शतक लगाए हैं और इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है। पंत ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर अपने टेस्ट शतकों की संख्या 7 तक पहुंचाई और धोनी के 6 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे में ही उन्होंने अपना 8वां टेस्ट शतक पूरा किया। पंत की खासियत यह है कि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रन बनाने की क्षमता और विदेशी परिस्थितियों में शतक लगाने का रिकॉर्ड उन्हें भारत का सबसे प्रभावशाली टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज बनाता है। अगस्त 2026 तक 8 शतकों के साथ पंत इस सूची में नंबर-1 पर कायम हैं।

#2. एमएस धोनी — 6 शतक

एमएस धोनी भारत के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 90 मैचों में 6 शतक दर्ज हैं। लंबे समय तक धोनी भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज थे। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत दबाव में तेजी से रन बनाने और मैच को विपक्षी टीम से दूर ले जाने की क्षमता थी। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान और विकेटकीपर की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हालांकि ऋषभ पंत ने 2025 में 7वां शतक लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन 6 टेस्ट शतकों के साथ धोनी अभी भी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि धोनी ने यह आंकड़ा 90 टेस्ट में हासिल किया, जबकि पंत ने उनसे कम टेस्ट मैचों में ही उनका रिकॉर्ड पार कर लिया।

यह भी पढ़े-टेस्ट मैच में सबसे कम गेंद में 10 विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज 

#3. वृद्धिमान साहा — 3 शतक

भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर वृद्धिमान साहा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाए। उनका टेस्ट करियर मुख्य रूप से उनकी मजबूत विकेटकीपिंग और मुश्किल परिस्थितियों में उपयोगी पारियां खेलने के लिए जाना जाता है। साहा ने अपने करियर के दौरान कई बार निचले क्रम में टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए और विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। लंबे समय तक वह भारत के प्रमुख टेस्ट विकेटकीपर रहे और धोनी के बाद टीम में विकेटकीपर की भूमिका को मजबूती से संभाला। अगस्त 2026 तक 3 टेस्ट शतकों के साथ साहा इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल के 2 टेस्ट शतक होने के कारण वह इस सूची में अगले पायदान पर हैं।

#4. ध्रुव जुरेल — 2 शतक

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ध्रुव जुरेल का नाम आता है, जिन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में ही खास छाप छोड़ी है। जुरेल के नाम अगस्त 2026 तक 2 टेस्ट शतक दर्ज हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत दबाव की परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करना और जरूरत पड़ने पर आक्रामक अंदाज अपनाना है। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार अपने खेल में परिपक्वता दिखाई और विकेटकीपिंग के साथ बल्ले से भी टीम को विकल्प दिया। 2 शतकों के साथ जुरेल फिलहाल पंत, धोनी और साहा के बाद चौथे स्थान पर हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में