RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला मुकबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाना है। जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
IPL 2026 RCB vs SRH M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

IPL 2026 RCB vs SRH  M.Chinnaswamy Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का रोमांच एक नए सीजन के साथ दस्तक देने को तैयार है। इस बार 28 मार्च से एक्शन की शुरुआत होगी। सीजन का पहला ही मुकाबला 18वें सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा, जिसने 2016 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में इस बार का ओपनर मैच दो चैंपियन टीमों के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि आरसीबी और एसआरएच दोनों के पास ही मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं। 

आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें 4 जून, 2025 को हुई भगदड़ के बाद बड़े इवेंट के आयोजन पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, फिर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और आरसीबी के प्रयासों का फायदा मिला और कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंध हटा दिया। इसी वजह से पहला मैच ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि कई महीनों बाद यहां कोई मुकाबला खेला जाना है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सभी 10 टीमों के ओपनर्स तय, किसके पास सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी?

फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, काफी कुछ पिच पर निर्भर करेगा, क्योंकि इसके मिजाज से ही तय होगा कि बल्लेबाजों का राज होगा या फिर गेंदबाज अपना कहर बरपाएंगे। ऐसे में RCB vs SRH मैच की पिच रिपोर्ट जान लेते हैं। 

IPL 2026: RCB vs SRH मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

M. Chinnaswamy Stadium की पिच टी20 मुकाबलों के लिए बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। यहां की सतह आमतौर पर फ्लैट और सख्त रहती है, जिससे बल्लेबाजों को गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है। इसी कारण इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और कई बार टीमें 180 से 200 रन या उससे ज्यादा का स्कोर भी आसानी से बना लेती हैं। स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं और आउटफील्ड तेज है, जिससे चौके-छक्के लगाना आसान हो जाता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होते जाते हैं।

इस मैदान पर टॉस भी अहम भूमिका निभाता है। शाम या रात के मैचों में अक्सर ओस (ड्यू) का असर देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना और कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से कई कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सके। स्पिन गेंदबाजों को कभी-कभी पिच से थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन छोटी बाउंड्री के कारण उन्हें रन बचाने के लिए काफी सटीक लाइन-लेंथ रखनी पड़ती है। कुल मिलाकर यह मैदान हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद में जिस टीम के भी बल्लेबाजों ने कमाल किया, काफी हद तक नतीजा उसी के पक्ष में रहने की उम्मीद है। हालांकि, गेंदबाजी की तुलना में आरसीबी का पलड़ा भारी कहा जा सकता है। लेकिन बल्लेबाजी में हैदराबाद के पास भी फायरपावर है, क्योंकि अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, कप्तान ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन मौजूद हैं। इसी वजह से एक धमाकेदार मुकाबले की आस है। 

M. Chinnaswamy Stadium – IPL आंकड़े 

आंकड़ा  विवरण
खेले गए कुल मैच 100
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 43 (43.00%)
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीत 53 (53.00%)
टॉस जीतकर मैच जीत 53 (53.00%)
टॉस हारकर मैच जीत 43 (43.00%)
नो रिजल्ट  4 (4.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 175* – क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया , 23 अप्रैल 2013
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/9 – सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम मुंबई इंडियंस, 14 अप्रैल 2017
सर्वोच्च टीम स्कोर 287/3 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 15 अप्रैल 2024
सबसे कम टीम स्कोर 82 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 18 अप्रैल 2008
सबसे बड़ा सफल रन चेज 186/3 – डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 8 अप्रैल 2010
प्रति विकेट औसत रन 27.98
प्रति ओवर औसत रन 8.82
पहली पारी का औसत स्कोर 166.26

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में