IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हराकर शीर्ष-4 में पहुंची ऑरेंज आर्मी, यहां देखें बाकी टीमों का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई है। इस लेख में हम (IPL 2026 Points Table) अंकतालिका सभी टीमों की रैंकिंग के बारे में जानेंगे।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
IPL 2026 Points Table
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

IPL 2026 Points Table: सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 21वा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ईशान किशन की 96 रन की पारी की मदद से 216 रन बनाए। दूसरी पारी में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 9 रन के स्कोर पर 5 विकेट गवा दिए थे इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनोवान फैरेरिया ने टीम को संभाला लेकिन पूरी टीम 159 रन तक की पहुंच पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की 57 रन की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आईए जानते हैं (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आए हैं।

IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स ने लगाई बड़ी छलांग

TATA IPL 2026 की ताजा अंकतालिका में 57रन की हार के बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में लगातार 4 मैच जीते है राजस्थान के पास अभी तक सर्वाधिक 8 अंक है।

दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स का नंबर आता है, जो लगातार 3 मैच जीत चुकी है और 1 मैच रद्द रहा है। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु है जिसने हाल ही में वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज की है। इन तीनों टीमों में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की नेट रन रेट (+1.148) सबसे बेहतर है।

अंकतालिका में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है। सनराइजर्स इस मुकाबले से पहले सातवें स्थान पर थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 57 रन की जीत के बाद सनराइजर्स की नेट रन रेट (+.576) मे इजाफा देखने को मिला है। जिसके चलते टीम सीधा शीर्ष-4 में पहुंच गई है।

यहां देखें सनराइजर्स की जीत से किस टीम को हुआ नुकसान

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स की जीत के बाद शीर्ष-4 से अपनी जगह गंवानी पड़ी है। दरअसल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते वह पांचवें स्थान पर खिसक गई है। छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस और सातवें नंबर पर लखनऊ सुपर जॉइंट्स हैं। इन दोनों टीमों ने अभी तक दो-दो मैच जीते हैं। गुजरात टाइटंस की नेट रन रेट लखनऊ से थोड़ा बेहतर है।

IPL 2026 Points Table अंकतालिका में आठवें और नावें नंबर पर मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स है। इन दोनों टीमों ने अभी तक एक-एक मैच जीता है। आखिरी स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम आता है। कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है में जो अभी तक जीत तर्ज नहीं कर पाई है।

अपडेट पॉइंट्स टेबल देखें

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 0.72
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
6 गुजरात टाइटन्स 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 0 4 -0.427
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

यह भी पढ़े: IPL 2026 प्लेऑफ वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ये दो शहर सबसे आगे; BCCI जल्द करेगा ऐलान

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में