CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 प्लेऑफ वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ये दो शहर सबसे आगे; BCCI जल्द करेगा ऐलान

IPL 2026 प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही BCCI की तरफ से बड़ी घोषणा हो सकती है। जानिए कौन से दो शहर रेस में आगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2026 Playoffs Venue Details
IPL 2026 Playoffs Venue Details

IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI जल्द ही इसको लेकर फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो शहर -बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़, इस समय रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, हालांकि बोर्ड अभी भी कई अहम पहलुओं पर विचार कर रहा है।

दरअसल, इस सीजन का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया गया था, क्योंकि देश के अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था। 11 मार्च को पहले चरण का शेड्यूल घोषित किया गया था, जबकि 26 मार्च को दूसरे चरण का कार्यक्रम आया था। जब दूसरे फेज के मुकाबलों की तारीखों और वेन्यू का ऐलान किया था तो यह भी बताया गया था कि प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान बाद में किया जाएगा। 

IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू तय करने से पहले किन फैक्टर्स पर हो रहा विचार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेऑफ वेन्यू तय करने से पहले कई अहम चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें लॉजिस्टिक्स, टीमों की यात्रा व्यवस्था, ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी जरूरतें और सुरक्षा इंतजाम जैसे पहलू शामिल हैं। इन सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल की परंपरा के अनुसार, फाइनल मुकाबला अक्सर डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर आयोजित किया जाता है। ऐसे में इस बार भी उसी पैटर्न को फॉलो किए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो खिताबी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो सकता है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन की विजेता है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

IPL 2026 सीजन में कितने मैच और कितने वेन्यू?

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें से 70 लीग मैच 13 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, रायपुर और धर्मशाला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR मैच में शतक जड़ सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, क्या वैभव सूर्यवंशी फिर करेंगे धमाका?

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम इस सीजन में खास चर्चा में रहा है। पिछले साल हुए हादसे के बाद इस स्टेडियम में कई सुधार किए गए और फिर इसे मैचों की मेजबानी की अनुमति मिली। इस बार यहां लीग स्टेज के कुछ अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं, प्लेऑफ के भी एक से अधिक मैच खेले जाने की संभावना है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में