CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

बुमराह-पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले फैंस अपने स्टार खिलाड़ी की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya and Jasprit Bumrah
Hardik Pandya and Jasprit Bumrah

Fitness update on Bumrah and Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा खत्म हो चुका है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से जीत दर्ज करने के बाद घर लौट आई है और अब कुछ ही दिनों के बाद अगली सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। अगले महीनें भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है, जिसकी तैयारी टीम इंडिया ने शुरू कर दी है। लेकिन अब सबकी नजरें हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर टिकी हैं।

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के ये दोनों ही स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ वक्त से अपनी फिटनेस को लेकर परेशान हैं और फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है। भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके ठीक बाद जापान में होने वाले एशियन गेम्स की क्रिकेट स्पर्धा में भी भाग लेना है।

भारत के स्टार मैच विनर खिलाड़ी की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता

इसी बीच यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ ही युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही खिलाड़ी बेंगलुरू में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस को लेकर जमकर काम कर रहे हैं ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का बहुत इंतजार है।

यह भी पढ़े- सूर्या को टीम से ड्रॉप करने से पहले आया था फोन! BCCI ने क्या कहा? SKY ने खोला बड़ा राज

हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ उतरना है मुश्किल

लेकिन हार्दिक पंड्या को लेकर अभी भी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। ये धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और बताया जा रहा है कि हार्दिक की वापसी थोड़ी मुश्किल है। अफगानिस्तान सीरीज में तो उनका खेलना लगभग ना के बराबर है, क्योंकि बीसीसीआई इस मैच विनर खिलाड़ी को लेकर किसी भी तरह से जल्दबाजी के मूड में नहीं है।  

बुमराह की फिटनेस पर भी सस्पेंस

वहीं जसप्रीत बुमराह भी अपनी फिटनेस से परेशान हैं, और वो अपनी इंजरी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल सके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनका भी खेलना काफी मुश्किल हैं, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर के आखिर में शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए वो पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में