CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

सूर्या को टीम से ड्रॉप करने से पहले आया था फोन! BCCI ने क्या कहा? SKY ने खोला बड़ा राज

भारतीय क्रिकेट टीम को फरवरी-मार्च में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने से साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav breaks silence on removed from captaincy: टीम इंडिया के सबसे बड़े टी20 सितारों में शुमार सूर्यकुमार यादव को जब टीम से बाहर किया गया, तो हर किसी के मन में एक ही सवाल था- आखिर ऐसा क्यों हुआ? लेकिन टीम से ड्रॉप होने की कहानी सिर्फ चयनकर्ताओं के फैसले तक सीमित नहीं है। टीम ऐलान से कुछ दिन पहले SKY के फोन पर एक कॉल आया था, जिसमें उनसे कुछ ऐसा कहा गया, जिसने पूरी तस्वीर बदल दी। अब पहली बार सूर्यकुमार यादव ने उस कॉल और टीम से बाहर होने के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप जीताने के बाद कर दिया कप्तानी से बाहर

जुलाई 2024 में टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी अगुवाई में भारत को लगातार बड़ी कामयाबी दिलाई। उनकी कप्तानी में टीम ने कई सीरीज में अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 2025 एशिया कप के साथ 8 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता। हालांकि, इन उपलब्धियों के बावजूद चयनकर्ताओं ने सूर्या की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी गई।

आकाश चोपड़ा के साथ खास बातचीत में सूर्या का हैरान करने वाला खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने टीम से बाहर किए जाने को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद करीब डेढ़ महीने तक वह लगातार इसी बात पर विचार करते रहे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। सूर्या को उम्मीद थी कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक टीम की कप्तानी करते रहेंगे। हालांकि, टीम चयन से करीब तीन दिन पहले चयन समिति ने उन्हें फोन कर साफ कर दिया था कि इंग्लैंड सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है, क्योंकि अब टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजना पर आगे बढ़ने का वक्त आ गया है।

यह भी पढ़े- टेस्ट में घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

जब मेरा नाम गायब था मैं मुस्कुराया- सूर्यकुमार यादव

उन्होंने आगे कहा,

‘जब मेरा नाम टीम में नहीं था, तब मैं मुस्कुराया. मैच के दौरान जब भी दबाव की स्थिति आई, मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा होगा। मैंने कोई रिएक्ट नहीं किया, क्योंकि इसमें मेरी गलती नहीं थी। मुश्किल फैसले के बाद भी सूर्या ने सेलेक्टर्स से कहा कि जो फैसला लिया गया है, वो निश्चित ही टीम की भलाई के लिए होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया, इसमें कोई समस्या नहीं है। मैं खेलता रहूंगा और जब भी आपको सही समय लगे, मुझे टीम में वापस बुला लीजिएगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में