CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

टेस्ट में घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज के लिए विदेशी सरजमीं पर रन बनाना जितनी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, उसी तरह अपने देश की परिस्थितियों में भी अच्छा खेलना खास माना जाता है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most runs at home in Tests
Most runs at home in Tests

Most runs at home in Tests: टेस्ट क्रिकेट में असली बादशाह वही माना जाता है, जो अपने घर की परिस्थितियों में भी लगातार रन बरसाता रहे। घरेलू मैदान पर पिच, मौसम और परिस्थितियों की बेहतर समझ बल्लेबाज के लिए बड़ा फायदा मानी जाती है, लेकिन हर खिलाड़ी इस फायदे को बड़े रिकॉर्ड में नहीं बदल पाता। कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने देश में कदम रखते ही गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं और सालों तक रन मशीन बने रहे।

दिलचस्प बात यह है कि इस खास रिकॉर्ड की रेस में कई दिग्गज नाम शामिल हैं, लेकिन नंबर-1 स्थान तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। आखिर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है?  तो चलिए जानते हैं घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

#5. जैक कैलिस ( दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में से शुमार हैं, उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 7,035 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी में तकनीक, मजबूती और निरंतरता का शानदार मेल था। दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर कैलिस ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। गेंदबाजी में भी योगदान देने वाले कैलिस का टेस्ट करियर उनकी ऑलराउंड क्षमता और लंबे समय तक कायम रहे प्रदर्शन की मिसाल है।

#4. महेला जयवर्धने ( श्रीलंका )

श्रीलंका के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार महेला जयवर्धने ने अपने घरेलू मैदान पर 7,167 रन बनाए। खासकर कोलंबो और गाले जैसे मैदानों पर उनकी बल्लेबाजी का दबदबा देखने को मिलता था। बेहतरीन टाइमिंग और धैर्य उनकी बल्लेबाजी की खासियत थी। जयवर्धने ने श्रीलंका के लिए कई यादगार टेस्ट पारियां खेलीं और घरेलू परिस्थितियों में लगातार रन बनाकर इस खास सूची में अपना स्थान बनाया।

#3. सचिन तेंदुलकर (भारत)

क्रिकेट के भगवान और भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 7,216 रन बनाए। भारत की स्पिन मददगार पिचों पर उनकी बल्लेबाजी का अलग ही प्रभाव देखने को मिलता था। तेंदुलकर की शानदार तकनीक और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता ने उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाए रखा। घरेलू दर्शकों के सामने उनकी बड़ी पारियां आज भी याद की जाती हैं।

यह भी पढ़े- कोलंबो टेस्ट में कहां चूक गई टीम इंडिया? 3 गलतियों ने जीत को ड्रॉ में बदला

#2. रिकी पोंटिंग ( ऑस्ट्रेलिया)

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में 7,578 रन बनाए। पोंटिंग की आक्रामक बल्लेबाजी, पुल और कट शॉट उनकी पहचान रहे। ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल वाली पिचों पर उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों का सामना किया और लंबे समय तक टीम के रन स्कोरिंग इंजन बने रहे।

#1. जो रूट ( इंग्लैंड)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने घरेलू मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का ऐसा दबदबा कायम किया है, जो उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचाता है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में रूट ने 7,594 रन बनाए हैं। तकनीक, धैर्य और लंबी पारियां खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। इंग्लैंड की जटिल पिचों और स्विंग होती गेंद के बीच लगातार रन बनाकर रूट ने साबित किया है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना उन्हें बखूबी आता है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में