CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज, जिन्होंने WTC में जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सफर 2019 से शुरू हुआ है। इसके बाद से इस टूर्नामेंट में एक से एक स्टार बल्लेबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। जिसमें भारत के भी विराट से लेकर गिल जैसे खिलाड़ी रहे हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most Fours in WTC History
Most Fours in WTC History

Most Fours in WTC History:  टेस्ट क्रिकेट में चौका सिर्फ रन नहीं होता, बल्कि बल्लेबाज की तकनीक, धैर्य और गेंदबाजों पर दबदबे की कहानी भी कहता है। लेकिन जब बात World Test Championship (WTC) की हो, तो आंकड़े और भी दिलचस्प हो जाते हैं। 2019 से खेले जा रहे WTC साइकिल्स में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली है। हैरानी की बात यह है कि WTC इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक भी भारतीय नाम नजर नहीं आता। यानी भारत के बड़े-बड़े रन मशीन बल्लेबाज भी इस खास रिकॉर्ड में टॉप-5 तक जगह नहीं बना पाए हैं।

इस लिस्ट में शामिल नाम देखकर शायद आपको अंदाजा हो जाए कि कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, लेकिन असली रोमांच उनकी रैंकिंग में छिपा है। किसी ने अपनी क्लासिकल बल्लेबाजी से चौकों का अंबार लगाया है, तो किसी ने आक्रामक अंदाज में गेंद को लगातार बाउंड्री के पार पहुंचाया। तो चलिए जानते हैं WTC में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

#5. जैक क्रॉली — 458 चौके

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 458 चौकों के साथ टॉप-5 में पांचवें नंबर पर हैं। क्रॉली ने WTC में अब तक 57 मैचों में 458 चौके जड़े हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें इस लिस्ट में खास बनाती है। 

 #4. ट्रेविस हेड — 496 चौके

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। हेड ने WTC में 59 मैचों में 496 चौके लगाए हैं। वह 500 चौकों के आंकड़े से महज 4 चौके दूर हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में हेड के पास इस खास क्लब में 500 चौके पूरे करने का मौका होगा।

#3. स्टीव स्मिथ — 506 चौके

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ 506 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। स्मिथ ने WTC में अब तक 61 मैच खेले हैं और 506 चौके अपने नाम किए हैं। वह लाबुशेन से सिर्फ 4 चौके पीछे हैं, इसलिए दूसरे स्थान की रेस काफी दिलचस्प हो सकती है। हालांकि, टॉप पर मौजूद जो रूट से स्मिथ का अंतर 193 चौकों का है।

यह भी पढ़े- 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने IPL में एन्ट्री से पहले ही किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू, एक दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल

#2. मार्नस लाबुशेन — 510 चौके

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने WTC में 60 मैचों में 510 चौके लगाए हैं। हालांकि, लाबुशेन का आंकड़ा शानदार है, लेकिन जो रूट से उनकी दूरी काफी ज्यादा है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 189 चौकों का बड़ा अंतर है। ऐसे में रूट के रिकॉर्ड के आसपास पहुंचना लाबुशेन के लिए आसान नहीं होगा।

#1. जो रूट — 699 चौके

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं। रूट ने WTC में अब तक 78 मैचों में 699 चौके लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। अगर रूट एक और चौका लगा देते हैं, तो वह WTC इतिहास में 700 चौके पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच का अंतर भी इस रिकॉर्ड में उनकी बादशाहत को दिखाता है।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में