KKR vs GT Head-to-Head Record - आज के मैच में किस टीम का पलड़ा भारी? क्या कहते हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

KKR vs GT Head-to-Head Record - कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अब तक कौन सी टीम रही है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, जीत-हार रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी अहम जानकारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
KKR vs GT Head-to-Head Record
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

KKR vs GT Head-to-Head Record: IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार की शाम ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। अंकतालिका में 9 अंकों के साथ 8वें स्थान पर खड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की दौड़ से दूर दिखाई दे रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 6 विकेट से हराकर उनकी उम्मीदों को एक जोरदार झटका दिया है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ संयुक्त रूप से फिलहाल सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है। अंकतालिका में दूसरे स्थान पर खड़ी गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करके अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत बना लिया है। साईं सुदर्शन पिछले मुकाबले में एक बार फिर से टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

KKR vs GT Pitch Report- क्या कहते हैं ईडन गार्डन्स के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

KKR vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: KKR vs GT
  • तारीख:  16 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

KKR vs GT Head-to-Head Record: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाए गुजरात टाइटन्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 6 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें गुजरात टाइटंस 4 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 मुकाबला जीता है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था। IPL 2025 के सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में भी गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हराया था।

कुल मुकाबले 6
कोलकाता नाइट राइडर्स   1
गुजरात टाइटन्स 4
टाई 0
बेनतीजा 1

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम KKR फॉर्म
KKR हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे(कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी(विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफ़र्ट, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवीन्द्र, दक्ष कामरा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, प्रशांत सोलंकी

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, साईं किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कॉनर एस्टरहुइज़न, शाहरुख खान, मानव सुथार, इशांत शर्मा, जयन्त यादव, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़

KKR vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 52, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में