KKR vs GT Pitch Report- क्या कहते हैं ईडन गार्डन्स के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

KKR vs GT मैच में ईडन गार्डन्स की पिच कैसी खेलेगी? जानें पिच रिपोर्ट, IPL आंकड़े, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
KKR vs GT Pitch Report - Eden Garden Kolkata
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

KKR vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स कि टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी। यह मुकाबला शनिवार की शाम को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स 11 में से 4 मुकाबले जीतकर फिलहाल अंकतालिका में आठवें स्थान पर है और टॉप-4 के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है। टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए ना सिर्फ आने वाले सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। 

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस 12 में से 8 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर टॉप-4 की दौड़ में खुद को सबसे प्रबल दावेदार बना लिया है। चलिए कोलकाता बनाम गुजरात के इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले हम मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से पिच का मिजाज जानने की कोशिश करते हैं।

KKR vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 52, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

KKR vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: KKR vs GT
  • तारीख:  16 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: ईडन गार्डन्स्स, कोलकाता
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

KKR vs GT Pitch Report - ईडन गार्डन्स स्टेडियम, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

Eden Gardens की पिच IPL 2026 के हालिया मुकाबलों में बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। इस सीजन में यहां पर खेले गए सबसे पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 226 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में यहां पर अभी तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें पहली पारी का औसत चकोर 180+ देखा गया है,जिससे साफ है कि बल्लेबाजों को इस सतह पर खूब मदद मिल रही है।

पिच पर एक समान उछाल होने से बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने की आजादी मिलती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की सीम मूवमेंट और अतिरिक्त बाउंस मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर अगर पिच धीमी हो जाए। हाल के मैचों में बड़े स्कोर और सफल रन चेज देखने को मिले हैं, इसलिए एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 33%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 67%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  59%
पहली पारी का औसत 187
दूसरी पारी का औसत 163
उच्चतम स्कोर 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR
न्यूनतम स्कोर 7-0 (19.5 Ov) KKR vs PBKS
सबसे सफल रन चेज 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 103-6 (17.4 Ov) RR vs KKR

KKR vs GT Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

ईडन गार्डन्स स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बैटिंग करते हुए एक मुकाबला जीता गया है. वहीं, पहले बॉलिंग करते हुए 2 मुकाबले जीते गए हैं।

वहीं शाम के मैच में ओस (dew) की भूमिका अहम होने वाली है. इसलिए इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो जाता है।

KKR vs GT संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे(कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी(विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे

गुजरात टाइटंस संभावित 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटंस इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले भी हरा चुकी है, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर इस मैदान की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स का यहां जीत प्रतिशत 40% है, जबकि गुजरात टाइटंस का 100% है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

KKR vs GT Head-to-Head Record - आज के मैच में किस टीम का पलड़ा भारी? क्या कहते हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में