KKR vs MI Head-to-Head Record: किस टीम ने मारी है ज्यादा बाज़ी? यहां देखें पूरे आंकड़े

KKR vs MI Head-to-Head Record: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक हुए मुकाबलों में किस टीम का दबदबा रहा है? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, जीत-हार के आंकड़े और किसका पलड़ा भारी है।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
KKR vs MI Head-to-Head Record- KKR ahead
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

KKR vs MI Head-to-Head Record: IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला बुधवार की शाम कोलकाता के खूबसूरत मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लीग में अब तक 12 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद रहा था। टीम फिलहाल 11 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से काफी दूर नजर आ रही है। 

दूसरी ओर, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा है। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा का सीजन के बीच में मैच से बाहर हो जाना और जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम के लिए हमेशा परेशानियां बनी रही है। आंकड़ों के हिसाब से मुंबई इंडियंस का ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स की तुलना में प्रदर्शन अच्छा रहा है, इसलिए कोलकाता के लिए यह मुकाबला जीतना इतना आसान नहीं रहेगा।

KKR vs MI Pitch Report- ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज पलटेंगे मैच? जानें पूरी पिच रिपोर्ट

KKR vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: KKR vs MI
  • तारीख:  20 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

KKR vs MI Head to Head Record: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाए मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL टूर्नामेंट में 36 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स 25 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 11 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेटों से हराया था। इससे पहले IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटो से हराया था।

कुल मुकाबले 36
कोलकाता नाइट राइडर्स   25
मुंबई इंडियंस 11
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम KKR फॉर्म
KKR हालिया फॉर्म: W, L, W, W, W

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: W, L, W, L, L

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाॅड:

अजिंक्य रहाणे(कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी(विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, टिम सीफ़र्ट, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवीन्द्र, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, नवदीप सैनी

मुंबई इंडियंस स्क्वाॅड:

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, एन.तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, मयंक रावत, कृष भगत, सूर्य कुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, हार्दिक पंड्या, अश्वनी कुमार, मयंक मारकंडे, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, केशव महाराज

KKR vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 65, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में