KKR vs MI Pitch Report- ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज पलटेंगे मैच? जानें पूरी पिच रिपोर्ट
KKR vs MI Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानिए स्टेडियम के आंकड़े, औसत स्कोर और कौन सी टीम मार सकती है बाज़ी।

KKR vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स कि टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 में से 5 मुकाबले जीतकर फिलहाल अंकतालिका में 8वें पायदान पर है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया है, लेकिन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कोलकाता को अपने बाकी बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे
दूसरी ओर, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया है। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 75 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 12 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं और वह अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स से ठीक एक कदम नीचे नोवें पायदान पर है। चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से पता करते हैं कि इस पिच पर कौन सी टीम भारी पड़ सकती है।
KKR vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 65, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
KKR vs MI मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: KKR vs MI
- तारीख: 20 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
KKR vs MI Pitch Report, ईडन गार्डन्स स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
ईडन गार्डन्स, IPL 2026 मैचों में बल्लेबाज़ों के लिए एक मददगार मैदान है, जो बल्लेबाजों को खूब रास आ रहा है और छोटी स्क्वायर बाउंड्रीज़ की वजह से बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। हाल के मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 168-155 के आस-पास रहा है, जबकि पिछले मुकाबले में कोलकाता ने यहां पर 247 रनों का एक विशाल लक्ष्य बनाया था।
मैच की शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाज़ी के बल्लेबाजी के अनुकूल हो जाती है। बीच के ओवरों में स्पिनरों को कभी-कभी ग्रिप मिलती है। ईडन गार्डन्स में स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावशाली रहते हैं।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 42% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 56% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 61% |
| पहली पारी का औसत | 168 |
| दूसरी पारी का औसत | 154 |
| उच्चतम स्कोर | 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR |
| न्यूनतम स्कोर | 7-0 (1 Ov) PBKS vs KKR |
| सबसे सफल रन चेज | 262-2 (18.4 Ov) PBKS vs KKR |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 103-6 (17.4 Ov) RR vs KKR |
KKR vs MI Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
ईडन गार्डन्स स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 2 मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस मैदान में टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हैं। इसकी मुख्य वजह ओस है, जो यहां पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
KKR vs MI संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेईंग 11:
अजिंक्य रहाणे (c), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (wk), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेईंग 11:
रयान रिकेल्टन (wk), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (c), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ के बजाय ज्यादा बेहतर स्थिति में है, टीम इस सीजन में पहले भी लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
KKR vs MI Head-to-Head Record: किस टीम ने मारी है ज्यादा बाज़ी? यहां देखें पूरे आंकड़े
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


