ताजा खबर

MI vs RR Head-to-Head Record: मुंबई या राजस्थान, किस टीम ने मारी है ज्यादा बाज़ी? यहां देखें दोनों टीमों के चौंकाने वाले आंकड़े

MI vs RR Head-to-Head Record 2026: जानिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में किस टीम का दबदबा रहा है। यहां देखें जीत-हार के आंकड़े, रिकॉर्ड्स और किस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
MI vs RR Head-to-Head Record
MI vs RR Head-to-Head Record

MI vs RR Head-to-Head Record: IPL 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला रविवार की दोपहर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने कमजोर प्रदर्शन के कारण 13 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीतने में ही कामयाब रही है और अंक तालिका में नोवें स्थान पर है। टूर्नामेंट से बाहर चल रही मुंबई के लिए यह मुकाबला महज एक औपचारिकता है, लेकिन इसमें राजस्थान रॉयल्स के लिए टॉप-4 में शामिल होने का यह अंतिम अवसर है। राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम ने लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद हाल ही में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की है। चलिए मुंबई और राजस्थान के इस मुकाबले में मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम भारी है, जानते हैं।

MI vs RR Pitch Report - वानखेड़े स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

MI vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: MI vs RR
  • तारीख:  24 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

MI vs RR Head-to-Head Record: मुंबई इंडियंस बनाए राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 32 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस 16 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है। मुंबई इंडियंस ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया था। इससे पहले आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 32
मुंबई इंडियंस   15
राजस्थान रॉयल्स 16
टाई 0
बेनतीजा 1

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, L, L, L, W

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

मुंबई इंडियंस स्क्वाॅड:

रयान रिकेल्टन(विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्य कुमार यादव, एन.तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या(कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, शेरफेन रदरफोर्ड, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अश्वनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, केशव महाराज

राजस्थान रॉयल्स स्क्वाॅड:

यशस्वी जयसवाल(कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, लुआन डे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, अमन राव पेरला, रवि बिश्नोई, रियान पराग, रवि सिंह, एडम मिल्ने, शिम्रोन हेटमायर, रवीन्द्र जड़ेजा, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन

MI vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 69, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में