ताजा खबर

MI vs RR Pitch Report - वानखेड़े स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

MI vs RR Pitch Report 2026: जानिए वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद। साथ ही देखें स्टेडियम रिकॉर्ड्स, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
MI vs RR Pitch Report - Wankhade Stadium, Mumbai
MI vs RR Pitch Report - Wankhade Stadium, Mumbai

MI vs RR मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस कि टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण रविवार की दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई से किया जाएगा। मुंबई इंडियंस जो कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अंकतालिका में नोवे स्थान पर है, उसके लिए भले ही इस मुकाबले के कोई खास मायने ना हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स के नजरिए से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम ने लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की है।

प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान का यह मुकाबला जीतना अनिवार्य है। क्या इस पिच पर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा या गेंदबाजों का दबदबा रहेगा? चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानते हैं।

MI vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 69, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

MI vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: MI vs RR
  • तारीख:  24 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

MI vs RR Pitch Report, वानखेड़े स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का मनपसंद मैदान रहा है, और हाल के IPL आँकड़े एक बार फिर इसकी हाई-स्कोरिंग प्रकृति को उजागर करते हैं। इस पिच पर एक समान उछाल और तेज गति मिलती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं।

इस सीजन यहां 200+ रन का आँकड़ा बहुत बार देखा गया है। इस मैदान पर इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर 249 रन रहा है, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। तटीय परिस्थितियों के कारण तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होने पर बैटिंग आसान हो जाती है। कुल मिलाकर वानखेड़े पर बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहते हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 48%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 52%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  59%
पहली पारी का औसत 173
दूसरी पारी का औसत 161
उच्चतम स्कोर 249-6 (18.4 Ov) SRH vs MI
न्यूनतम स्कोर 67-10 (15.2 Ov) MI vs KKR
सबसे सफल रन चेज 249-7 (18.4 Ov) SRH vs MI
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 118-10 (18.4 Ov) SRH vs MI

MI vs RR Toss Prediction: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 2 मुकाबलो में जीत दर्ज की है। हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि इस मैदान पर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

MI vs RR संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेईंग 11:

रयान रिकेल्टन(विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्य कुमार यादव, एन.तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या(कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेईंग 11:

यशस्वी जयसवाल(कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, लुआन डे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। राजस्थान की बल्लेबाजी में गहराई है और टीम इस सीजन में पहले भी मुंबई इंडियंस को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

MI vs RR Head-to-Head Record: मुंबई या राजस्थान, किस टीम ने मारी है ज्यादा बाज़ी? यहां देखें दोनों टीमों के चौंकाने वाले आंकड़े

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में