IPL 2026 में मिचेल स्टार्क का कब दिखेगा जलवा? आया बड़ा अपडेट; दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के खेमे को अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। अब दिग्गज तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Mitchell Starc Delhi Capitals update IPL 2026 missing matches
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Mitchell Starc availability for Delhi Capitals in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हुआ और सभी टीमों ने कम से कम 2-2 मैच खेल लिए हैं। हालांकि, सीजन को शुरू हुए 10 दिन हो जाने के बाद भी कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी तक कन्फर्म जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का है। मौजूदा सीजन के शुरू होने से पहले माना जा रहा था कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज डीसी के लिए पहले मैच से ही उपलब्ध रहेगा, क्योंकि वे इंजर्ड नहीं हैं और काफी समय से मुकाबला भी नहीं खेले थे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी तक दिल्ली की टीम से नहीं जुड़ा है। 

इस बीच जब मिचेल स्टार्क की प्रतिबद्धता पर सवाल उठने लगे तो उन्होंने कुछ दिनों पहले  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि वह अपने कंधे और कोहनी की इंजरी से उबर रहे हैं। ऐसे में 36 वर्षीय कब मौजूदा आईपीएल सीजन में खेलेगा, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन अब उनकी उपलब्धता को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स को अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कम से कम तीन और मैचों से मिचेल स्टार्क रह सकते हैं बाहर

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मिचेल स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं और वह कम से कम 20 अप्रैल तक स्क्वाड से दूर रह सकते हैं। ऐसे में दिल्ली को कम से कम अपने अगले तीन मुकाबलों में स्टार्क की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को अपने तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस (8 अप्रैल), चेन्नई सुपर किंग्स (11 अप्रैल) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (18 अप्रैल) से खेलने हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट को अभी भी भरोसा है कि मौजूदा सीजन के लिए स्टार्क आएंगे और टीम को अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, दिग्गज तेज गेंदबाज ने जब कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर डीसी को देर से ज्वाइन करने के पीछे अपनी इंजरी को वजह बताया था, तो यह भी स्पष्ट किया था कि वह टीम मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। 

मिचेल स्टार्क के बगैर भी दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन जारी

दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में भी शानदार शुरुआत की और टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए। गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने नई गेंद से प्रभाव छोड़ा है, जबकि लुंगी एनगीडी और टी नटराजन ने डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी की है। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और अन्य गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में विपक्ष को बांधकर रखा है। हालांकि, स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी और भी घातक हो सकती है, लेकिन फिलहाल दिल्ली को अपने स्टार गेंदबाज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में