PBKS vs RCB Head-to-Head Record: जानें किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े
PBKS vs RCB Head-to-Head Record: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कौन सी टीम रही है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, जीत-हार रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी अहम जानकारी।

PBKS vs RCB Head-to-Head Record: IPL 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला रविवार की दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके कारण लगातार 5 मुकाबले हारने के बाद भी टीम की प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें कायम है। फिलहाल टीम 13 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पंजाब का यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अच्छा खेल रही है और अभी तक 8 मुकाबले जीत चुकी है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल रखा है और बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए है। बेंगलुरु का लक्ष्य यह मुकाबला जीतकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बने रहने का रहेगा।
PBKS vs RCB मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: PBKS vs RCB
- तारीख: 17 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
- स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
PBKS vs RCB Head-to-Head Record: पंजाब किंग्स बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 37 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह पहली भिड़ंत है। इससे पहले IPL 2025 के फाइनल में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनो से हराया था।
| कुल मुकाबले | 37 |
| पंजाब किंग्स | 18 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 |
| टाई | 0 |
| बेनतीजा | 0 |
हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच
टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L
टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, W, L, L, W
PBKS vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 61, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
दोनों टीमों का स्क्वाॅड
पंजाब किंग्स संभावित 11:
प्रभसिमरन सिंह (wk), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (c), शशांक सिंह, मार्को जानसन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, अजमतुल्लाह उमरज़ई, ज़ेवियर बार्टलेट, विशक विजयकुमार, मिशेल ओवेन, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, मार्कस स्टोइनिस, हरनूर पन्नू, नेहल वढेरा, पाइला अविनाश, मुशीर खान, यश ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, विशाल निषाद, बेन द्वारशुइस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:
जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, जोश हेज़लवुड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, फिल साल्ट, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, नुवान तुषारा, जैकब डफी, विक्की ओस्तवाल
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


