PBKS vs RCB Pitch Report - क्या कहते हैं HPCA स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB मैच में HPCA स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाजों का? जानें धर्मशाला की पिच रिपोर्ट, IPL आंकड़े, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
PBKS vs RCB Pitch Report - HPCA Stadium
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

PBKS vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स कि टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। रविवार के डबल हेडर का यह पहला मुकाबला दोपहर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन,धर्मशाला में खेला जाएगा। हाल ही में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और टीम अंकतालिका में लुढ़ककर चौथे स्थान पर पहुंच गई। लगातार 5 मुकाबले हारने के बाद टीम के लिए प्लेऑफ की जंग मुश्किल हो गई है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पंजाब के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 में से 8 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है। टीम ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर टॉप-2 की दौड़ में खुद को सबसे प्रबल दावेदार बना लिया है। चलिए पंजाब बनाम बेंगलुरु के इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले हम पिच का गणित समझते हैं।

PBKS vs RCB Head-to-Head Record: जानें किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

PBKS vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs RCB
  • तारीख:  17 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम:हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

PBKS vs RCB Pitch Report - क्या कहते हैं आंकड़े?

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच IPL 2026 के हालिया मुकाबलों में बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल नजर आई है। T20I मैचों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 180-190 रन रहा है, जबकि इस सीजन के मुकाबलों में 200+ स्कोर भी देखने को मिले हैं।

इस पिच की सतह सख्त है, जिस पर अच्छा बाउंस मिलता है और बल्लेबाज खुलकर अपना शॉट खेल सकते हैं। धर्मशाला की ऊंचाई और पतली हवा के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट से मदद मिलती है, लेकिन बल्लेबाज के जम जाने के बाद इस पर रन बनाना आसान होता है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से उम्मीद है कि यहां पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 35%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 65%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  79%
पहली पारी का औसत 185
दूसरी पारी का औसत 164
उच्चतम स्कोर 241-7 (20 Ov) RCB vs PBKS
न्यूनतम स्कोर 116-10 (19 Ov) DC vs PBKS
सबसे सफल रन चेज 216-7 (19 Ov) DC vs PBKS
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 170-6 (20 Ov) DC vs PBKS

PBKS vs RCB Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है।

यहां पर खेले गए दोनों मुकाबले में स्कोर 200+ का रहा है और दोनों ही मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। इसलिए इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो जाता है।

PBKS vs RCB संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्को जानसन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, अजमतुल्लाह उमरज़ई, ज़ेवियर बार्टलेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार(कप्तान), जितेश शर्मा(विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, जोश हेज़लवुड, जैकब डफी, वेंकटेश अय्यर

PBKS vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 61, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय बेहतरीन फार्म में नजर आ रही है। अगर इस मैदान की बात की जाए तो पंजाब किंग्स का यहां जीत प्रतिशत 30% है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 50% है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में