टीम इंडिया की दिग्गज बल्लेबाज ने अचानक कहा क्रिकेट को अलविदा, 17 साल का सफर हुआ खत्म!
भारतीय क्रिकेट टीम में 2009 में डेब्यू करने वाली इस खिलाड़ी ने तीनों ही फॉर्मेट में नेशनल टीम के लिए खेलने में सफलता हासिल की और 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले।

Punam Raut announced retirement from international cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बड़े अध्याय का अंत तब हो गया, जब 17 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर को दिग्गज खिलाड़ी ने अलविदा कह दिया। भारतीय महिला टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने वाली दिग्गज बल्लेबाज पूनम राउत ने गुरुवार की रात को अचानक ही इंटरनेशनल करियर को बाय-बाय कहने का फैसला किया और हर किसी को फैसले से हैरान कर दिया।
भारत की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने लिया संन्यास
भारत की अनुभवी बल्लेबाज रही पूनम राउत ने सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा की। 37 वर्षीय पूनम राउत दाएं हाथ की कमाल की बल्लेबाज रही और उन्होंने 2009 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कदम रखा था। इसके बाद वो लगातार बल्लेबाजी की रिढ़ रही। 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद पूनम को फिर कभी मौका नहीं मिल सका।
सोशल मीडिया पर पूनम ने भावुक पोस्ट कर दी रिटायरमेंट की जानकारी
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूनम राउत ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा कि
“मुंबई की सड़कों से लेकर भारतीय जर्सी पहनने तक का सफर किसी वरदान से कम नहीं रहा। इस यात्रा में कई त्याग, संघर्ष, यादगार जीत और कठिन सबक शामिल रहे, जिन्हें मैं जीवनभर संजोकर रखूंगी।”
इस दाएं हाथ की दिग्गज बल्लेबाज ने आगे लिखा,
“भारत का प्रतिनिधित्व करना सिर्फ एक सपना पूरा होने जैसा नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा सौभाग्य था जिसे मैंने बहुत गर्व के साथ निभाया। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के इस अध्याय को समाप्त करते हुए, मेरा दिल उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता से भरा है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मेरा साथ दिया और मेरी इस यात्रा का हिस्सा बने।”
2017 का महिला वनडे वर्ल्ड कप रहा पूनम के करियर का सबसे यादगार लम्हा
मुंबई की इस धाकड़ खिलाड़ी के लिए 2017 का महिला वनडे वर्ल्ड कप सबसे यादगार रहा। उन्होंने इस मेगा इवेंट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 381 रन बनाएं। इस दौरान फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन की अहम पारी खेली थी। हालांकि भारत को इंग्लैंड से खिताबी मुकाबले में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ पूनम ने 109 रन बनाएं थे।
यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम इंडिया का बड़ा दांव
पूनम राउत ने तीनों फॉर्मेट में किया भारत का प्रतिनिधित्व
भारत के लिए पूनम राउत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट खेले। 2009 में डेब्यू के बाद वो विमेंस इन ब्ल्यू की जर्सी में 73 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेली। तो वहीं अपने करियर में 4 टेस्ट मैटच भी खेले। इस बल्लेबाज ने वनडे में 2299 रन बनाएं तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में 719 रन का योगदान दिया और टेस्ट में 264 रन बनाए।




