CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रजत पाटीदार की Dream IPL XI में दिग्गजों की भरमार… लेकिन किस खिलाड़ी को किया बाहर?

आईपीएल के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल इतिहास की ऑल-टाइम ड्रीम-11 टीम का चयन किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rajat Patidar All-Time IPL IX
Rajat Patidar All-Time IPL IX

Rajat Patidar All-Time IPL IX: आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन अगर किसी एक खिलाड़ी को अपनी ऑल-टाइम IPL XI चुननी हो तो टीम में जगह किसे मिलेगी? वैसे समय-समय पर कईं दिग्गज खिलाड़ी अपनी बेस्ट इलेवन टीम का चुनने रहते हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ी वाकई में डिजर्व करते हैं, तो वहीं कुछ नाम हैरान कर देते हैं।

रजत पाटीदार ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI

इसी बीच आईपीएल में पिछले लगातार 2 बार के चैंपियन कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी फेवरेट टीम का चयन किया है। रजत पाटीदार ने  ऐसी स्टार-स्टडेड टीम चुनी है, जिसमें एक से एक सुपरसटार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिसमें नामों की इस फेहरिस्त को देखकर पहली नजर में टीम बेहद खतरनाक नजर आती है, लेकिन पाटीदार की पसंद में एक ऐसा ट्विस्ट भी है, जो क्रिकेट फैंस को चौंका सकता है। आखिर उनकी इस खास IPL XI में कौन-कौन शामिल है और किस बड़े नाम को उन्होंने अपनी टीम से बाहर रखा?

विराट-गेल बने रजत पाटीदार की ओपनर की चॉइस

रजत पाटीदार की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन पर नजर डालें तो इसमें अनुभव, आक्रामक बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी का शानदार संतुलन दिखाई देता है। पाटीदार ने अपनी टीम में विराट कोहली और क्रिस गेल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। दोनों ने आईपीएल में लंबे समय तक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। ऐसे में इस जोड़ी को देखकर किसी भी फैन को अंदाजा हो सकता है कि पाटीदार की टीम शुरुआत से ही मुकाबले पर दबदबा बनाना चाहती है।

सूर्या, रैना के साथ एबी डिविलियर्स को किया शामिल

इसके बाद नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव और नंबर-4 पर सुरेश रैना को जगह दी गई है। सूर्यकुमार की 360 डिग्री बल्लेबाजी और रैना का आईपीएल में लंबे समय तक रहा प्रभाव इस मिडिल ऑर्डर को बेहद मजबूत बनाता है। वहीं, एबी डिविलियर्स का नाम पांचवें नंबर पर है। यानी पाटीदार ने अपनी प्लेइंग XI में ऐसे बल्लेबाजों को शामिल किया है, जो मैच का रुख कुछ ही ओवर में बदलने की क्षमता रखते थे।

यह भी पढ़े- 5 बल्लेबाज, जिन्होंने WTC में जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

डेन स्टेन के साथ बुमराह, चहल-नरेन जैसे गेंदबाज

ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या को जगह मिली है, जबकि विकेटकीपर और कप्तान की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया है। इसके बाद गेंदबाजी विभाग में डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। यानी तेज गेंदबाजी में स्टेन-बुमराह की रफ्तार और चहल-नरेन की स्पिन बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

रोहित, ब्रावो और भुवी जैसे खिलाड़ी नजरअंदाज

लेकिन पाटीदार की इस स्टार-स्टडेड XI की सबसे हैरान करने वाली बात सिर्फ इसमें शामिल नाम नहीं हैं, बल्कि कुछ बड़े नामों का गायब होना भी है। आईपीएल के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल रोहित शर्मा को इस टीम में जगह नहीं मिली। यही नहीं, लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के अहम किरदार रहे ड्वेन ब्रावो और भारतीय तेज गेंदबाजी के अनुभवी नाम भुवनेश्वर कुमार भी पाटीदार की ऑल-टाइम XI से बाहर हैं।

रजत पाटीदार की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन

विराट कोहली, क्रिस गेल, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, सुनील नरेन

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में