ताजा खबर

RCB vs KKR Pitch Report: बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसका चलेगा जादू? जानें पिच का पूरा मिजाज और किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, संभावित हाई स्कोर और किस टीम को मिल सकता है फायदा। क्या बल्लेबाज करेंगे धमाल या गेंदबाज पलटेंगे मैच? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs KKR Pitch Report-The Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium
RCB vs KKR Pitch Report-The Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium

RCB vs KKR Pitch Report: आज रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 11 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 10 में से 4 मुकाबले जीतकर 9 अंकों के साथ अंकतालिका में 8वें पायदान पर है।

दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करके आ रही हैं।अब सवाल यह है कि इस अहम मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा या बल्लेबाजों का? इस लेख में हम पिच से जुड़ी जानकारियां और आने वाले मैच में इसकी संभावित भूमिका को समझने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े: RCB vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 57, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

RCB vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs KKR
  • तारीख:  13 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर IPL 2026 टूर्नामेंट में अभी तक 1 मैच ही खेला गया है जिसमें पिच संतुलित नजर आई है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद है। पिच की काली मिट्टी वाली सतह तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट देती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स भी अपनी भूमिका में आने लगते है। 

इस मैदान की बाउंड्री बाकी मैदानों की तुलना में थोड़ी बड़ी है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना इतना आसान नहीं होता है। हालिया टी20 मुकाबलों में 150-160 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना गया है, जबकि दूसरी पारी में ओस बल्लेबाजी को थोड़ा आसान बना सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। कुल मिलाकर, यहां बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 29%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 71%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  51%
पहली पारी का औसत 149
दूसरी पारी का औसत 147
उच्चतम स्कोर 167-8 (20 Ov)
न्यूनतम स्कोर 119-6 (17.3 Ov) 
सबसे सफल रन चेज 167-8 (20 Ov) 
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 163-4 (20 Ov)

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR Head-to-Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

RCB vs KKR संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

जेकब बेथेल/फ़िल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल(c), रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(wk), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, जोश हेज़लवुड

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे (c), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी(wk), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है इस मुकाबले को जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। वही कोलकाता के लिए आने वाला हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे।

बेंगलुरु के पास भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड के रूप में एक इन्फॉर्म गेंदबाज है, कोलकाता की तरफ से स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पेसर्स महंगे साबित हुए है। इसलिए अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से RCB इस मुकाबले में थोड़ा आगे दिखाई देती है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में