कौन हैं SRH के डेब्यूटांट शिवांग कुमार? नूर अहमद की तरह गेंदबाजी एक्शन; बल्ले से भी तबाही मचाने में माहिर

IPL 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को डेब्यू का मौका दिया। जानिए उनकी पूरी कहानी।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
SRH debutant Shivang Kumar vs KKR in IPL 2026
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Who is Shivang Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच ईडन गार्डन्स कोलकाता में हो रहा है। हैदराबाद की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खराब गेंदबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से केकेआर के खिलाफ कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के दृष्टिकोण से स्पिनर शिवांग कुमार को ईशान मलिंगा की जगह मौका दिया। शिवांग ने अभी तक लीग में एक भी मैच नहीं खेला था, ऐसे में यह उनका डेब्यू मुकाबला है। 

इस युवा स्पिनर की आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले काफी चर्चा हो रही थी लेकिन तब सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा किसी ने भी उनके ऊपर भरोसा नहीं जताया था । इसी वजह से उन्हें सिर्फ 30 लाख के बेस प्राइस में काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली टीम ने खरीद लिया था। हालांकि, तब यही माना जा रहा था कि शायद ही शिवांग को सीजन के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन उन्हें एसआरएच ने दूसरे ही मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में उतार दिया। 

घरेलू क्रिकेट में कम अनुभव के बावजूद प्रभावशाली रिकॉर्ड 

23 साल के शिवांग कुमार बाएं हाथ के स्पिनर हैं और घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। उन्होंने 26 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। वहीं, 29 दिसंबर को केरल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी से लिस्ट ए डेब्यू किया था। शिवांग के नाम टी20 में चार मैचों में चार विकेट दर्ज हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने एक मुकाबले में 3/25 के आंकड़े दर्ज किए थे। वहीं, लिस्ट ए में इस स्पिनर के नाम तीन मैचों में 10 विकेट हैं, जिसमें कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 5/45 का गेंदबाजी प्रदर्शन भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के बाद इस देश का दौरा करेगी टीम इंडिया, BCCI ने शेड्यूल किया जारी; वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

घरेलू क्रिकेट में सिर्फ सात मैच खेलने वाले शिवांग कुमार लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी का भी हुनर रखते हैं और उन्होंने लिस्ट ए में अर्धशतक जड़ रखा है। उनका बेस्ट स्कोर 67 है, जो झारखंड के खिलाफ बनाया था। इस तरह उनकी ऑलराउंड क्षमता का पता चलता है, जो व्हाइट बॉल क्रिकेट में आज के समय में बहुत ही जरूरी मानी जाती है। 

SRH के लिए ट्रायल न देने के बावजूद कैसे मिली IPL में एंट्री?

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले शिवांग कुमार को कई टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इस दौरान बाएं हाथ के स्पिनर मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के कैंप में जाकर अपना ऑडिशन दिया। शिवांग को ट्रायल के दौरान तीनों ही टीमों से अच्छा फीडबैक मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें दो बार ट्रायल के लिए आमंत्रित किया लेकिन एक बार उनका सत्र रद्द हो गया और दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का शेड्यूल आड़े आ गया। 

हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिन टीमों ने उनका ट्रायल लिया, उनमें से किसी ने भी बोली नहीं लगाई लेकिन जिसके लिए ट्रायल नहीं दे पाए, उसने ही शिवांग को बेस प्राइस में खरीद लिया। बता दें कि शिवांग को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता प्रवीण कुमार का अहम योगदान है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिता से ही गेम की बारीकियां शुरुआत में सीखीं। शुरुआत में शिवांग दाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे लेकिन बाद में उनके पिता ने लेफ्ट आर्म स्पिनर बना दिया। 

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में