CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

इंग्लैंड के बाद इस देश का दौरा करेगी टीम इंडिया, BCCI ने शेड्यूल किया जारी; वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

भारत को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट बॉल के मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद होने वाले टूर के लिए BCCI ने शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी समेत कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
India's Tour of Zimbabwe schedule announced
India's Tour of Zimbabwe schedule announced

आईपीएल 2026 के बाद, भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। सबसे पहले जून में घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद, महीनें के अंत में आयरलैंड दौरे पर 2 टी20 खेलने हैं और फिर जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 8 व्हाइट बॉल मुकाबलों में एक्शन देखने को मिलेगा। इसके बाद, भारत को दो टेस्ट के लिए श्रीलंका जाना था। हालांकि, अब बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  

BCCI ने जुलाई में टीम इंडिया के एक और दौरे का ऐलान कर दिया है, जहां उसे 3 टी20 खेलने हैं। जी हां, इंग्लैंड टूर के बाद, और श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम जिम्बाब्वे जाएगी और वहां टी20 सीरीज खेली। इस दौरे पर होने वाले मुकाबलों का बोर्ड ने बुधवार, 1 अप्रैल को जारी कर दिया। 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, वनडे में हासिल किया सबसे बड़ा टारगेट; तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा हुआ घोषित

भारत ने 2024 में आखिरी बार जिम्बाब्वे का दौरा किया था और उस दौरान पांच टी20 मुकाबले खेले गए थे। इस बार तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे जाना है। इस दौरे को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं मिली थी लेकिन BCCI ने अचानक से शेड्यूल घोषित कर दिया। भारत पिछले कुछ सालों से लगातार जिम्बाब्वे जाकर खेलता रहा है, ताकि वहां के बोर्ड को फायदा हो सके। अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिलेगा।  

भारत का इंग्लैंड दौरा 19 जुलाई को खत्म होगा। इसके बाद, 23 से 26 जुलाई के बीच जिम्बाब्वे दौरा चलेगा और दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में एक्शन देखने को मिलेगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल 

क्रम संख्या दिन और तारीख मैच स्थान
1 गुरुवार, 23 जुलाई 2026 पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय हरारे
2 शनिवार, 25 जुलाई 2026 दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय हरारे
3 रविवार, 26 जुलाई 2026 तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय हरारे

वैभव सूर्यवंशी समेत कुछ युवा खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत

जब भी टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा होता है, तो BCCI मुख्य स्क्वाड भेजने के बजाय दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों का चयन करता है या फिर मिली-जुली टीम चुनता है, जिसमें कुछ नियमित चेहरों के साथ युवा प्लेयर्स को मौका दिया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के कुछ सितारों को चयन समिति जिम्बाब्वे में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए मौका दे सकता है। इस रेस में सबसे आगे बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का नाम है, जिन्होंने पिछले एक साल में बल्ले से जमकर रनों की बारिश की है। 

सूर्यवंशी ने खुद को आईपीएल में भी साबित किया है और 2025 के सीजन में 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, इस बार भी 17 गेंदों में 52 रनों की पारी के साथ सीजन का आगाज किया है। घरेलू क्रिकेट में भी 15 वर्षीय बल्लेबाज का कमाल देखने को मिला है। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उनकी 175 रनों की पारी बेहद शानदार थी। अगर, वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन का धमाकेदार तरीके से अंत किया तो पूरी उम्मीद है कि उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना जा सकता है।  

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में