CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज में होगा बड़ा बदलाव, कप्तानी के लिए सामने आया चौंकाने वाला नाम!

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज खत्म करने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

Team India's ODI captaincy for New Zealand tour
Team India's ODI captaincy for New Zealand tour

Team India's ODI captaincy for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। शुभमन गिल इस होम सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त कर दिए गए हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज के लिए कप्तानी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, और इसमें शुभमन गिल की जगह कप्तानी के लिए चौंकानें वाला नाम सामने आया है।

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे में शुभमन गिल की जगह मिलेगा नया कप्तान!

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज को खत्म करने के बाद न्यूजीलैंड के अहम दौरे पर जा रही है। अक्टूबर में होने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम के सामने सिर्फ वनडे सीरीज जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि वर्ल्ड कप 2027 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तैयारियों का भी बड़ा चैलेंज होने वाला है।

गिल न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के 2 मैच में ले सकते हैं ब्रेक

इसी बीच कप्तान शुभमन गिल के संभावित ब्रेक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अगर गिल दो वनडे मुकाबलों से बाहर रहने का फैसला करते हैं, तो उनकी जगह टीम इंडिया की कमान एक ऐसे खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है, जो पहले भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुका है। जी हां, बात हो रही है श्रेयस अय्यर की, जिनके लिए यह मौका वनडे क्रिकेट में एक बड़ी जिम्मेदारी का रास्ता खोल सकता है।

गिल के सामने चुनौती, टेस्ट की तैयारी पर फोकस

न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया अपना आखिरी वनडे मुकाबला 15 नवंबर को खेलेगी, जबकि इसके महज चार दिन बाद यानी 19 नवंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू होना है। इतने कम अंतराल में वनडे से टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप में बदलाव करना खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संदर्भ में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों का महत्व भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर गिल वनडे सीरीज के दो मैचों से बाहर रहते हैं, तो यह फैसला उनके टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, गिल के ब्रेक और कप्तानी में बदलाव को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा।

यह भी पढ़े-अजीत अगरकर को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश!

श्रेयस अय्यर के हाथों में आएगी कमान?

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी की स्थिति में वनडे टीम की कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर का नाम चर्चा में आ रहा है। अय्यर को अगर यह जिम्मेदारी मिलती है, तो उनके सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के संतुलन और प्रदर्शन को बनाए रखने की चुनौती होगी। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से हर मुकाबला खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन और रणनीति को परखने का अवसर दे सकता है। वहीं, गिल की जगह कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ी को टीम की दिशा बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। क्या श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे? क्या गिल का संभावित ब्रेक टेस्ट सीरीज की तैयारियों को प्रभावित होने से बचाने की रणनीति है? इन सवालों के जवाब अब आगामी आधिकारिक ऐलान और टीम चयन के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में