अजीत अगरकर को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश!
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत अगरकर ने 2023 में जिम्मेदारी संभाली। वो 3 साल से टीम इंडिया के लिए ये काम कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड उन्हें मोटी सैलरी चुकाती है।

Chief Selector Ajit Agarkar's salary: टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सैलरी और करोड़ों की कमाई की खबरें तो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों पर खूब पैसा बांटती है। लेकिन भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम पदों में से एक पर बैठे शख्स को BCCI कितनी रकम देती है, इस पर कम ही चर्चा होती है।
चीफ सेलेक्टर के पद पर 3 साल से बने हुए हैं अजीत अगरकर
पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर करीब तीन साल तक चीफ सिलेक्टर के तौर पर भारतीय टीम के भविष्य से जुड़े बड़े फैसलों में भूमिका निभा रहे हैं। अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है और 4 अक्टूबर को उनकी इस पारी का आखिरी दिन होगा। इसके बाद अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर के रूप में नहीं दिखेंगे।
अजीत अगरकर को बीसीसीआई कितनी देती है सैलरी
लेकिन इस जिम्मेदारी के बदले उन्हें हर साल कितनी रकम मिलती थी? आंकड़ा सामने आने के बाद शायद आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाए। खास बात ये है कि अगरकर से पहले इस पद की सैलरी और उनके दौर की सैलरी में बड़ा अंतर बताया जाता है। आखिर कितनी है ये रकम? इसे जानने के बाद आपके होश तक उड़ जाएंगे।
चीफ सेलेक्टर के रूप में अगरकर की 3 करोड़ रुपये है सालाना सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर को भारतीय सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर के पद के लिए सालाना 3 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती थी। यह रकम उनके पूर्ववर्ती चीफ सिलेक्टर की कथित 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी के मुकाबले करीब तीन गुना थी। यानी अगरकर के कार्यकाल में इस अहम पद की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिला।
यह भी पढ़े- अजीत अगरकर की विदाई के पीछे 3 बड़े कारण! BCCI से क्यों बिगड़ी बात?