CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

अजीत अगरकर की विदाई के पीछे 3 बड़े कारण! BCCI से क्यों बिगड़ी बात?

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने की संभावना थी, लेकिन कुछ वजह हैं, जिससे उनकी विदाई तय हुई।

Ajit Agarkar's Tenure Ends
Ajit Agarkar's Tenure Ends

Ajit Agarkar's Tenure Ends: भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने अचानक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का तीन साल लंबा कार्यकाल अब खत्म होने जा रहा है। खास बात यह है कि माना जा रहा था कि उनका सफर 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक जारी रह सकता है, लेकिन BCCI ने अब अपना फैसला बदल दिया है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि अगरकर के भविष्य को लेकर पूरा समीकरण बदल गया? पर्दे के पीछे पिछले कुछ समय में घटनाक्रम तेजी से बदले और अब 4 अक्टूबर के बाद भारतीय क्रिकेट में एक नया चेहरा इस अहम जिम्मेदारी में नजर आ सकता है। लेकिन अगरकर की विदाई के पीछे आखिर वो कौन-सी वजहें हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को यहां तक पहुंचाया? चलिए जानते हैं इसके पीछे की 3 प्रमुख वजह

#1. रोहित शर्मा के भविष्य पर सवाल खड़े करना

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अजीत अगरकर ने टीम मैनेजमेंट से बात करके फैसला लिया कि वह लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा से आगे बढ़ेंगे। रोहित को जब इस बारे में बताया गया, तो वह खुश नहीं थे और उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बात की. खबर लीक होने के बाद BCCI ने आकर बयान दिया और रोहित शर्मा का सपोर्ट किया। रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI रोहित से धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहता था, वहीं अगरकर को लगा कि यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए।

#2. वीवीएस लक्ष्मण के साथ तकरार ने बढ़ाई दिक्कतें

वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर भले ही पहले टीममेट रह चुके हों, लेकिन टीम मैनेजमेंट से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजर्ड खिलाड़ियों की वापसी की टाइमलाइन और इंडिया A के मैचों की शेड्यूलिंग को लेकर दोनों की राय अलग थी। इंडिया A के मुकाबलों का शेड्यूल CoE के हेड के तौर पर लक्ष्मण की जिम्मेदारियों में शामिल था, वहीं चोटिल खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चयन समिति और टीम मैनेजमेंट के बीच स्पष्टता की कमी भी सामने आई। यही मतभेद धीरे-धीरे BCCI के भीतर एक अहम मुद्दा बनते गए और अगरकर के कार्यकाल से जुड़े समीकरणों पर इसका असर पड़ने की चर्चा होने लगी।

यह भी पढ़े- भारत को लगा बड़ा झटका! ICC T20I रैंकिंग में छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड बना किंग

#3. बीसीसीआई की अहम मीटिंग से बनाई दूरी 

इंग्लैंड के खिलाफ T20I और वनडे सीरीज में हार के बाद BCCI ने मुंबई में एक अहम रिव्यू मीटिंग बुलाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक स्तर तक उनका बचाव किया, लेकिन बोर्ड के भीतर मौजूद कुछ अधिकारियों का मानना था कि चीफ सेलेक्टर होने के नाते अगरकर को इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहना चाहिए था। उनकी गैर-मौजूदगी ने BCCI और अगरकर के बीच रिश्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच स्थिति बिगड़ती चली गई और अगरकर के पद से बाहर होने की अटकलें तेज हो गईं।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में