भारत को लगा बड़ा झटका! ICC T20I रैंकिंग में छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड बना किंग
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 से खिसककर दूसरे नंबर पर चली गई है। इंग्लैंड की श्रीलंका पर शानदार जीत ने उन्हें रैंकिंग का किंग बना दिया है।

Latest T20 International Rankings Update: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम से एक बार फिर से बादशाहत छिन गई है। पिछले लगातार 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ क्लिन स्वीप करने के बावजूद नंबर-1 का ताज खोना पड़ा है और इंग्लैंड ने एक बार फिर से भारत से नंबर-1 की कुर्सी छिनकर उस पर आसीन हो गई है।
श्रीलंका का वाइटवॉश कर इंग्लैंड फिर से बना नंबर-1
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड और भारत दोनों के खाते में 269 रेटिंग पॉइंट्स हैं, लेकिन ताजा अपडेट के बाद इंग्लैंड शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई। खास बात यह है कि भारत ने भी हालिया मुकाबलों में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को हराया है, लेकिन इसके बावजूद रैंकिंग में उसे नुकसान उठाना पड़ा।
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड विजय रथ पर सवार
हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड का टी20 रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने 26 मैचों में 23 जीत दर्ज की हैं, जिसने टीम को लगातार मजबूती दी है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी गंवानी पड़ी है। यह दूसरी बार है जब अय्यर की कप्तानी में भारत T20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान से बाहर हुआ है।
यह भी पढ़े- 36 दिन जेल में रहने के बाद मिली बड़ी राहत, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को जमानत
रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के रेटिंग पॉइंट्स भले ही बराबर 269 दिखाई दे रहे हों, लेकिन असली कहानी दशमलव के बाद छिपी है। भारत के 268.76 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड के 268.80। यानी महज 0.04 अंक के मामूली अंतर ने इंग्लैंड को नंबर-1 और भारत को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे पायदान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तान छठे और वेस्टइंडीज सातवें नंबर पर है। वेस्टइंडीज के पास अब रैंकिंग में बड़ा उछाल हासिल करने का मौका है।




