SRH vs LSG: हैदराबाद की घर पर बड़ी हार, अभिषेक-ईशान फ्लॉप; लखनऊ की जीत में शमी-पंत चमके

IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। जानिए SRH vs LSG मैच में क्या-क्या हुआ।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
IPL 2026 SRH vs LSG
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

SRH vs LSG: आईपीएल (IPL) 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने 157 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। 

इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रहे, जिन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच के बाद हैदराबाद को सीजन के तीन मुकाबलों में दूसरी हार मिली, जबकि लखनऊ ने दो मैचों में पहली जीत दर्ज की।

हैदराबाद की खराब शुरुआत के बाद, क्लासेन-नीतीश की अर्धशतकीय पारियां

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और खाता भी नहीं खोल सके, जबकि उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड सिर्फ 7 रन ही बना पाए। कप्तान ईशान किशन भी फ्लॉप रहे और 1 रन बनाकर चलते बने। SRH ने लियाम लिविंगस्टोन को भी मौका दिया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और 20 गेंदों में 14 रनों की धीमी पारी खेली। 

आठवें ओवर में 26/4 का स्कोर होने से हैदराबाद की टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं नीतीश कुमार ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए और टीम को संभाला। इनके बीच 116 रनों की साझेदारी हुई। 

यह भी पढ़ें: IPL में फेंकी गई 10 सबसे तेज गेंदे, क्या अशोक शर्मा तोड़ पाएंगे शॉन टेट का 15 साल पुराना रिकॉर्ड?

हालांकि आखिरी ओवरों में विकेट गिरने की वजह से हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी दो-दो विकेट झटके।

पंत की कप्तानी पारी और मार्करम के योगदान से लखनऊ की शानदार जीत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही। मिचेल मार्श ने 14 रन बनाते हुए 37 रन एडेन मार्करम के साथ जोड़े लेकिन फिर आउट हो गए। मार्करम ने 27 गेंदों में 45 रन की आक्रामक पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया।

मध्यक्रम में आयुष बदोनी ने 12 रन और अब्दुल समद ने 16 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। हालांकि बीच-बीच में विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया था, लेकिन पंत अंत तक टिके रहे। उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए और LSG को जीत दिलाई। आखिरकार लखनऊ ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में