SRH vs RCB Head-to-Head Stats: आंकड़ों में कौन है असली किंग? रिकॉर्ड्स देखकर उड़ जाएंगे होश

SRH vs RCB Head-to-Head Record 2026: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक खेले गए मैचों में किस टीम का दबदबा रहा है। यहां देखें जीत-हार के आंकड़े, रिकॉर्ड्स और कौन मार सकता है बाज़ी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
SRH vs RCB Head-to-Head Stats
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

SRH vs RCB Head-to-Head Stats: IPL 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की है। टीम फिलहाल 13 में से 8 मुकाबले जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह बना चुकी है। हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी में है। टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन सभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 में से 9 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर है। बेंगलुरु प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी। यह टीम का आखिरी लीग मुकाबला है, जिसमें जीत दर्ज करके वह अगले राउंड में जाना चाहेगी। आईए, इस लेख में हम जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक किस टीम का रहा है दबदबा।

SRH vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 67, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

SRH vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs RCB
  • तारीख:  22 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

SRH vs RCB Head-to-Head Stats: सनराइजर्स हैदराबाद बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 27 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद 14 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मुकाबले जीते है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेटों से हराया था। इससे पहले आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 27
सनराइजर्स हैदराबाद   14
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12
टाई 0
बेनतीजा 1

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, L, W, L, W

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

 

SRH vs RCB Pitch Report- राजीव गांधी स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाॅड:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तुकाराम तरमाले, दिलशान मदुशंका, जेराल्ड कोएत्ज़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाॅड:

जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, रजत पाटीदार, जैकब डफी, फिल साल्ट, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, यश दयाल, विक्की ओस्तवाल, रिचर्ड ग्लीसन

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में