SRH vs RR Pitch Report - यादविन्द्र सिंह स्टेडियम में बल्लेबाज़ों का होगा जलवा या गेंदबाज़ करेंगे कमाल?
SRH vs RR Pitch Report 2026: जानें यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में किसे करेगी मदद, साथ ही देखें संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा भारी है।

SRH vs RR Pitch Report - इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कि टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण बुधवार की शाम 7:30 बजे महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ से किया जाएगा। दोनों टीमें लीग मुकाबलों के दौरान अंकतालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रही थीं।
सनराइजर्स हैदराबाद अपने अंतिम लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 55 रनो से हराकर आ रही है, तो वही राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर टॉप-4 में अपनी जगह बनाई है। यह एक नॉक-आउट मुकाबला है, जिसमें हारने वाली टीम सीधे-सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाजों की भरमार है, तो क्या गेंदबाज दिखा पाएंगे अपना प्रभाव? आईए इस लेख में हम जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
SRH vs RR Head-to-Head Record: हैदराबाद या राजस्थान, किस टीम का रहा है दबदबा? देखें आंकड़े
SRH vs RR मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: SRH vs RR
- तारीख: 27 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
SRH vs RR Pitch Report- यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में IPL मैचों के दौरान ऐसी पिचें देखने को मिली हैं जो संतुलित तो हैं, लेकिन बल्लेबाजों के लिए थोड़ी ज़्यादा मददगार साबित हुई हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर लगभग 171-181 रहा है; वहीं, पिच पर गेंद के सही उछाल और तेज़ आउटफ़ील्ड की वजह से IPL 2026 के ज्यादातर मैचों में स्कोर 200 रन के पार गया है।
मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को गेंद से थोड़ा मूवमेंट मिलता है; लेकिन जैसे-जैसे पिच जमती जाती है, बल्लेबाज़ी करना आसान होता जाता है। यहां पर स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में ज्यादा कामयाब रहे हैं। कुल मिलाकर यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां पर बल्लेबाजों का दबदबा रह सकता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 40% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 60% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 61% |
| पहली पारी का औसत | 181 |
| दूसरी पारी का औसत | 161 |
| उच्चतम स्कोर | 254-7 (20 Ov) PBKS vs LSG |
| न्यूनतम स्कोर | 95-10 (19 Ov) KKR vs PBKS |
| सबसे सफल रन चेज | 228-10 (19.2 Ov) PBKS vs KKR |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 111-10 (20 Ov) KKR vs PBKS |
SRH vs RR Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि रात के मैचों में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।
SRH vs RR संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेईंग 11:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन(विकेट कीपर), सलिल अरोड़ा, स्मरण-आर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस(कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्षल पटेल
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेईंग 11:
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रियान पराग(कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नांद्रे बर्गर
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। हैदराबाद के पास इन्फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है, और टीम पहले भी इसी सीजन में दो बार राजस्थान रॉयल्स को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
SRH vs RR Dream11 Prediction, Eliminator - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


