CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

9 साल पहले गॉल में आखिरी बार मिली थी ऐतिहासिक जीत, आज कहां हैं वो 11 खिलाड़ी?

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में गॉल में टेस्ट मैच खेला था और वहां 304 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 5 मिनट पढ़ें
Team India's Playing XI from the previous Galle Test
Team India's Playing XI from the previous Galle Test

Team India's Playing XI from the previous Galle Test: 15 अगस्त को टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और इसके लिए शुभमन गिल एंड कंपनी पूरी तरह से तैयार है।

गॉल में टीम इंडिया की वापसी सिर्फ एक टेस्ट मैच की कहानी नहीं है, बल्कि 9 साल पुराने उस ऐतिहासिक जीत की याद भी है, जब विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 304 रन से करारी शिकस्त दी थी। उस मुकाबले में मैदान पर उतरी भारतीय प्लेइंग-11 में विराट कोहली, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा रहाणे, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद  शमी और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े नाम शामिल थे।

लेकिन वक्त का पहिया इतनी तेजी से घूम चुका है कि आज उस प्लेइंग-11 की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। कोई संन्यास ले चुका है, कोई टेस्ट क्रिकेट से दूर है तो कुछ खिलाड़ी अब कमेंट्री और दूसरे रोल में नजर आते हैं। आखिर 2017 में गॉल के मैदान पर साथ उतरने वाले वो 11 खिलाड़ी आज कहां हैं? कौन क्रिकेट से विदा ले चुका है और कौन अब भी मैदान पर अपना जलवा दिखा रहा है?  चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी

1. शिखर धवन

गॉल टेस्ट में शिखर धवन ने पहली पारी में सिर्फ 168 गेंदों पर 190 रन ठोककर मुकाबले की दिशा ही बदल दी थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन आज 'गब्बर' इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने अगस्त 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

2. अभिनव मुकुंद

उस गॉल टेस्ट में धवन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले अभिनव मुकुंद का टेस्ट करियर बेहद छोटा रहा और 2017 के बाद वह भारतीय टीम में दोबारा जगह नहीं बना सके। अब वह बतौर क्रिकेट कमेंटेटर और विश्लेषक क्रिकेट से जुड़े नजर आते हैं, यानी जिस खिलाड़ी ने कभी गॉल में भारत के लिए ओपनिंग की थी, उसका मैदान बदल चुका है।

3. चेतेश्वर पुजारा

गॉल में पुजारा ने नंबर-3 पर उतरकर 153 रन की शानदार पारी खेली थी और भारतीय बल्लेबाजी की नींव मजबूत की थी। 'टेस्ट क्रिकेट की दीवार' कहे जाने वाले पुजारा ने आखिरकार 24 अगस्त 2025 को भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

4. विराट कोहली

2017 में गॉल की इस टीम के कप्तान विराट कोहली थे और उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 304 रन से करारी शिकस्त दी थी। समय के साथ कहानी पूरी तरह बदल गई। कोहली ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं।

5. अजिंक्य रहाणे

उस वक्त रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में शामिल थे और गॉल की जीत में उन्होंने भी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन 2023 के बाद से वो वापसी नहीं कर पाएं थे और आखिर में पिछले ही महीनें रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।  

6. रिद्धीमान साहा

गॉल में विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने वाले वृद्धिमान साहा उस दौर में भारत के प्रमुख टेस्ट विकेटकीपरों में गिने जाते थे। लेकिन ऋषभ पंत के आने के बाद उनकी भारतीय टीम में जगह मुश्किल होती गई और आखिरकार फरवरी 2025 में उन्होंने सभी फॉर्मेट के क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

यह भी पढ़े- गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI! सामने आईं 2 बड़ी वजहें, जानकर चौंक जाएंगे

7. हार्दिक पांड्या

गॉल टेस्ट हार्दिक पांड्या के करियर के लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने इसी मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद चोटों और सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस के कारण उनका टेस्ट करियर आगे नहीं बढ़ सका और आज वह मुख्य रूप से T20 क्रिकेट और IPL में सक्रिय हैं। 

8. रविचंद्रन अश्विन

गॉल में अश्विन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे बड़े हथियारों में थे और 2017 की श्रीलंका सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस पूरी टेस्ट सीरीज में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। लेकिन अब अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आते। उन्होंने  दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

9. रवींद्र जडेजा

2017 की उस इलेवन में जडेजा भारत के प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर थे और बल्ले व गेंद दोनों से टीम को संतुलन देते थे। दिलचस्प बात यह है कि बाकी कई साथियों के उलट जडेजा अभी भी 2026 की टेस्ट टीम की तस्वीर में मौजूद हैं और श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।

10. मोहम्मद शमी

2017 की गॉल टीम में शमी भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में थे और विदेशी परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजी भारत की बड़ी ताकत मानी जाती थी। आज भी शमी का नाम भारतीय क्रिकेट से जुड़ा हुआ है और वह हाल के दिनों में अपनी फिटनेस और वापसी को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन 2023 के बाद से वापसी का मौका मिल नहीं पा रहा है।

11. उमेश यादव

गॉल में उमेश यादव ने शमी के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी और उस दौर में वह टेस्ट टीम के नियमित तेज गेंदबाजों में शामिल थे। हालांकि समय के साथ उनकी भारतीय टेस्ट टीम में जगह चली गई और अब उनका फोकस मुख्यतः घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में