CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार मैच विनर खिलाड़ी की होगी दूसरे टेस्ट से छुट्टी! जानें कैसी हो सकती है कोलंबो में भारत की प्लेइंग-XI

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में बदलाव संभव है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India's Predicted Playing XI for the Colombo Test
Team India's Predicted Playing XI for the Colombo Test

Team India's Predicted Playing XI for the Colombo Test: श्रीलंका के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम जबरदस्त जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे हैं। गॉल में खेले गए इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल की सेना ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इस शानदार जीत बाद भारतीय टीम अब 23 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच में खेलने उतरेगी।

कोलंबो में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग- XI

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में दूसरा मैच खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर टिकी है, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं, जहां टीम के एक जबरदस्त मैच विनर खिलाड़ी को प्लेइंग- XI से बाहर कर 33 साल के एक खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

कुलदीप यादव की जगह खतरें में, सारांश जैन को मौका मिलना तय

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच में बाहर बैठाने की तैयारी कर ली गई है। गॉल टेस्ट में सिर्फ 1 विकेट अपने नाम कर सके इस चाइनामैन गेंदबाज को बाहर कर 33 साल के सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दिया जाने की उम्मीद है। इसका संकेत तब मिला, जब भारतीय टीम कोलंबो में प्रैक्टिस करने पहुंची और वहां कुलदीप यादव पूरी तरह से गायब थे। इसी के बाद ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

यह भी पढ़े- कप्तानी गई, टीम से हुई छुट्टी, लेकिन नहीं टूटा हौसला! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरू किया कमबैक मिशन

गेंदबाजी में कुलदीप के अलावा नहीं होगा कोई बदलाव

कुलदीप यादव पिछले कुछ समय से अपनी स्किल्स के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वो लगातार अपने प्रदर्शन से निराश कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी। इसी वजह से कुलदीप यादव पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। वैसे भारतीय टीम में कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में किसी और तरह के बदलाव की उम्मीदें काफी कम मानी जा रही है। रवींद्र जडेजा, मानव सुथार का खेलना तय है, तो वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह को भी कोई खतरा नहीं है।

बल्लेबाजी यूनिट दमदार, दूसरे टेस्ट में नहीं होगा वही ऑर्डर तय

वहीं अब भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों ओपनर्स का खेलना भी पक्का है, तो वहीं नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज की पहली पसंद के तौर पर बने रहेंगे तो वहीं सरफराज खान का इस बार भी थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ध्रुव जुरेल ने पहले टेस्ट में पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी।

 कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग- XI पर एक नजर

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में