CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

बांग्लादेश की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में भूचाल, टॉप टीमों की बढ़ी टेंशन, जानें क्या है टीम इंडिया का हाल?

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर पहली जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल पर असर दिखा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Bangladesh Cricket Team
Bangladesh Cricket Team

World Test Championship Points Table 2027: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जहां दुनिया की बड़ी-बड़ी टीमें भी संघर्ष करती नजर आती हैं, वहां बांग्लादेश ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसने सिर्फ क्रिकेट इतिहास नहीं बदला, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल का गणित भी हिला दिया है। ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली बांग्लादेशी टीम अब WTC की रेस में कहां पहुंच गई है और इस हार से ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत के समीकरण पर क्या असर पड़ा है? ये देखना हर कोई चाहता है।

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत

डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाको 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 198 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाकर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

यह भी पढ़े- बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद दर्ज की पहली जीत; डार्विन में कंगारुओं को 9 विकेट से हराया

डार्विन में हराकर 23 साल में बांग्लादेश ने हासिल की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत

बांग्लादेश की इस शानदार जीत के नायकों में हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज प्रमुख रहे। हसन महमूद ने पूरे मैच में 9 विकेट झटके, जबकि मेहदी हसन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन ने 104 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को 284 तक पहुंचाया, लेकिन बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 57 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

WTC 2025-27 ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 और बांग्लादेश चौथे स्थान पर, लेकिन पॉइंट्स प्रतिशत में पड़ा प्रभाव

अब सबसे बड़ा बदलाव WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में दिखाई दिया है। जीत के बाद बांग्लादेश का पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 66.67% हो गया और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया हार के बावजूद 77.77% के साथ टेबल में पहले स्थान पर कायम है। दक्षिण अफ्रीका 75% के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22% के साथ तीसरे स्थान पर है।

टीम इंडिया WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश से भी पीछे

इस नतीजे का सीधा असर टीम इंडिया की स्थिति पर भी पड़ा है। भारत 48.15% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। यानी बांग्लादेश की जीत ने WTC फाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया है। अब भारत के लिए अपने बचे हुए मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने इस जीत से सिर्फ दो WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत नहीं की, बल्कि दुनिया की टेस्ट क्रिकेट की बड़ी टीमों को भी बड़ा संदेश दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद अब उसकी नजर दूसरे टेस्ट में सीरीज जीतने के ऐतिहासिक मौके पर होगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में